{"_id":"596c2b4f4f1c1b7c198b4611","slug":"before-presidential-election-pm-modi-wishes-kovind-assured-him-of-his-government-s-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दी कोविंद को बधाई, सरकार के समर्थन का किया वादा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दी कोविंद को बधाई, सरकार के समर्थन का किया वादा
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आज होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी ने NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बधाई दी, और उन्हें सरकार के समर्थन का वचन दिया।रामनाथ कोविंद ने NDA के सांसदों की बैठक को संबोधित भी किया। वहीं पीएम मोदी ने याद दिलाया कि बिहार के पूर्व गवर्नर ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के सचिव के रूप में काम किया था और कहा था कि ये सरकार सभी को सहायता देगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कोविंद की तारीफ करते हुए कहा कि एक वकील और राजनेता के रूप में कोविंद के जीवन में कोई विवाद नहीं रहा। गौरतलब है कि विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार के खिलाफ कोविंद की जीत बस एक औपचारिकता है। क्योंकि NDA के बाहर की 40 पार्टियों ने भी कोविंद को समर्थन का वादा किया है।आपको बता दें कि आज होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती 20 जुलाई को दिल्ली में होगी।
विज्ञापन