फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi ask to all parties to isolate the corrupt leaders

पीएम मोदी बोले- सभी राजनीतिक दल दागी मंत्रियों को पार्टी से बाहर करें

Mon, 17 Jul 2017 03:45 AM IST
amarujala.com- written by: अरविंद कुमार
amarujala.com- written by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
pm modi ask to all parties to isolate the corrupt leaders
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तमाम पार्टी से भ्रष्ट्र मंत्रियों की पहचान कर उन्हें पार्टी से निकाल देने को कहा । रविवार को संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। इस दौरान उन्होंने देश और राजनीति को नीचा करने वाले दागी नेताओं से सभी पार्टी को दूरी बनाने को कहा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक मजबूत संदेश देते हुआ कहा कि सरकार विपक्षी पार्टियों से डरेगी नहीं जिसपर वे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगा रही है। वहीं, भ्रष्ट्राचार पर बोलते हुए पीएम ने लालू प्रसाद यादव, मायावती और ममता बनर्जी पर निशाना साधा और मानसून सत्र में राजनीतिक प्रतिशोध बढ़ाने की योजना बना रहे कुछ कांग्रेस नेताओं पर भी जुबानी वार किया और कहा कि जल्द ही दागी नताओे की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा कि जब कानून देश को लूटने वालों के खिलाफ कदम उठाता है तो दागी नेता राजनीतिक षडयंत्र रचकर बचने का प्रयास करते हैं लेकिन हमे इस पर अब एकजुट होने की जरुरत है। पीएम मोदी की इन बातों का संकेत है कि विपक्ष उन भ्रष्ट्राचारी नेताओं के मुद्दे पर संसद को ठप न करे जो वित्तिय अनियमितता में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आगे कहते हैं कि सार्वजनिक जीवन में विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ-साथ भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है और सभी राजनीतिक पार्टियों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द दागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ अनुशासनहीन और भ्रष्ट्राचारी नेताओं की वजह से दशकों से राजनेताओं की छवि को बेकार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमे लोगों को समझाने की जरूरत है कि सभी राजनेता भ्रष्ट्राचारी नहीं होते।

बता दें कि पीएम मोदी की ये बातें ऐेसे समय में कह रहे हैं जब बिहार में लालू और सीएम नीतीश के बीच घमासान जारी है। नीतीश कुमार ने लालू पर उनके बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे देने का दवाब बनाया हुआ है।


खबर है कि तेजस्वी बेनामी संपत्ति के विवाद को लेकर घिरे हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने टीएमसी के उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो नारदा-श्रद्धा के अपराध में जेल में कैद है जबकि दिल्ली सरकार के नेता सत्येंद्र जैन और आप के कुछ दागी नेताओं को भी घेरे में लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed