फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Lok Sabha Elections 2019, Former SP leader Amar Singh add Chowkidar to his name

पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का हिस्सा बने अमर सिंह, ट्विटर पर बदला नाम

Sun, 24 Mar 2019 12:10 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Before Lok Sabha Elections 2019, Former SP leader Amar Singh add Chowkidar to his name
अमर सिंह - फोटो : social media

भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन में तमाम पार्टी नेताओं के साथ-साथ अब समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी शामिल हो चुके हैं। भाजपा के नेताओं के तर्ज पर अमर सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है। 

विज्ञापन



मालूम हो कि पिछले साल ही अमर सिंह ने ये एलान किया था कि वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करेंगे। अब ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़कर वे पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का चौकीदार कहने को लेकर हमेशा से ही कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाते नजर आते थे। इसी के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदार कैंपेन का आगाज किया और सबसे पहले ट्विटर पर अपना नाम बदल कर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में भाजपा नेताओं के अलावा कई लोगों ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया। इस बीच पूर्व सपा नेता का भाजपा नेताओं की तर्ज पर अपने ट्विटर पर नाम बदलना सुर्खियों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed