मोदी और नेतन्याहू ने लिखा ब्लॉग, कहा- आतंकवाद दोनों देशों के लिए चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। अपनी यात्रा की शुरुआत पीएम इस्राइल से कर रहे हैं। इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों रहेगी। अपने इस ऐतिहासिक दौरे के पहले पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर एक ब्लॉग में दोनों देशों के लिए इस मुलाकात की भूमिका के महत्व को लिखा है। ब्लॉग में लिखा है कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए चुनौती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे गए ब्लॉग में दोनों देशों के पीएम ने लिखा है कि इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा आज से शुरू होगी। पीएम ने लिखा कि यह किसी भी भारतीय पीएम की पहली इजरायली यात्रा है। मैं और पीएम नेतन्याहू इससे पहले भी एक बार मिल चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है कि हम दोनों इजरायल में मिलेंगे। दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्तों के 25 साल पूरे होने के साथ दोनों देशों के बीच की दोस्ती लगातार और मजबूत होती गई है।
इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनेस समुदाय की मीटिंग भी होगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक रिश्ते मजबूत करना और लोगों से जुड़ना उनकी इजरायल यात्रा का अजेंडा होगा।
पीएम ने आगे लिखा दोनों देश अपने भिन्न- भिन्न कल्चर, लोकतंत्र और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ जीते हैं। हमारे सामने जो चुनौतियां आएंगी, हम उनका मिलकर सामना करेंगे। पीएम ने कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और इजराइल भी काफी नई तकनीक हैंं। दोनों देश साथ आएंगे और खेती, पानी, सुरक्षा, प्रदूषण, शिक्षा जैसे कई हिस्सों में हमें काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दोनों देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं, जिसमें स्पेस संचार शिक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है।
बता दें कि मोदी और नेतन्याहू इससे पहले भी विदेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मिल चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं। तेल अवीव विश्वविद्यालय में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना फायदेमंद होता है कि हम एक इजराइली कंपनी हैं। अब पूरी दुनिया को इस्राइल की जरूरत है। यही कारण है कि पूरा विश्व यहां आ रहा है।