{"_id":"591be2b04f1c1bfc71f239cb","slug":"before-death-daughter-begs-to-father-for-cancer-treatment-now-her-video-gone-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित बेटी इलाज के लिए बाप से मांगती रही भीख, मौत के बाद वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैंसर पीड़ित बेटी इलाज के लिए बाप से मांगती रही भीख, मौत के बाद वीडियो वायरल
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 17 May 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
माता-पिता अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए हर कदम उठाते हैं, लेकिन अगर वे ही उनकी जान के दुश्मन बन जाए उससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आया है। यहां से दिल को छू देने वाला एक 13 साल की लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिता से अपने इलाज की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
खुद को हुए कैंसर के इलाज के लिए पिता से मदद मांग रही थी, लेकिन बेरहम पिता ने उसकी एक न सुनी। चौंका देने वाली बात है कि पिता के हालात ऐसे थे कि वो अपनी बेटी का इलाज करा सकता था, पर ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
Vijaywada(AP):13-year-old Sai Sri's video pleading father to pay for her cancer treatment goes viral on social media,days after her death pic.twitter.com/eNmR1MrWQQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 17, 2017
दरअसल, लड़की को बोर्न मैरो कैंसर था, वो तड़प-तड़प कर मर गई, लेकिन पिता ने उसके इलाज के लिए खर्चा नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने अपने पिता को व्हाट्सऐप पर मदद की वीडियो का मैसेज भेजा था। पिता पैसों के नशे में इस कदर डूबा हुआ था कि उसने बेटी और मां को धमकान के लिए गुंडे तक भेज दिए।
बताया जा रहा है कि उसे क्षेत्र के विधायक का सपोर्ट मिला हुआ था। विधायक की मदद की वजह से न तो गुंडों के खिलाफ और न ही पिता के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की। लड़की की मौत और वीडियो के वायरल होने के बाद पिता का लगातार विरोध किया जा रहा है।
एएनआई की खबर के मुताबिक पिता के खिलाफ मानाधिकार कमीशन में याचिका दर्ज की गई है और जल्द एक्शन की मांग की गई है। क्षेत्र के कमीश्नर ने मामले को गंभीरत से लिया है और पिता के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।