{"_id":"6013778968be416092165625","slug":"bees-created-hive-on-entire-hand-of-a-man-in-viral-video-netizens-goes-crazy-about-it-users-call-it-super-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: लड़के के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, लोग बोले- सुपर पावर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायरल वीडियो: लड़के के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, लोग बोले- सुपर पावर
Fri, 29 Jan 2021 08:43 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
लड़के के हाथ में बना मधुमक्खियों का छत्ता
- फोटो : Twitter
ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें मधुमक्खियों से डर नहीं लगता है। अक्सर हम लोगों को जब मधुमक्खियों का छत्ता दिखाई देता है तो हम उससे दूर हो जाते हैं। इसका कारण है मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। आपने इन्हें छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी इंसान के शरीर पर इन्हें छत्ता बनाते हुए देखा है।
विज्ञापन
आप कहेंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता। तो हम आज आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताते हैं जिसमें ये असंभव लगने वाली बात संभव हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ 16 घंटे बीते हैं लेकिन अबतक इसे 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 770 बार इसे रीट्वीट किया गया है। आप खुद वीडियो को देखिए जिसमें एक लड़के के हाथ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढंका हुआ है। हैरत की बात ये है कि उस लड़के को न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है।
विज्ञापन
Guy transports a bee colony by carrying the queen is his fist; the rest of the bees crowd around where their queen is 🐝 😳 pic.twitter.com/rBCpq9BIag
— Theo (@TheoShantonas) January 28, 2021
वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये अविश्वसनीय है।' तीसरे ने पूछा, 'क्या ये सुपर पावर है?' चौथे ने लिखा, 'ये काफी प्रभावशाली है।'