{"_id":"65b78f9dfd1acffcda06eb67","slug":"beating-retreat-at-vijay-chowk-conclusion-of-republic-day-celebrations-latest-news-update-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beating Retreat: गणतंत्र दिवस समारोह का समापन, बीटिंग रीट्रीट के दौरान भारतीय धुनों का साक्षी बना विजय चौक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Beating Retreat: गणतंत्र दिवस समारोह का समापन, बीटिंग रीट्रीट के दौरान भारतीय धुनों का साक्षी बना विजय चौक
Mon, 29 Jan 2024 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
बीटिंग रीट्रीट।
- फोटो : ANI
रायसीना पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक विजय चौक सोमवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी भारतीय धुनों के साक्षी बने। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है।
विज्ञापन
क्या खास?
- थल सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के संगीत बैंड देश के प्रतिष्ठित दर्शकों के समक्ष 31 मनमोहक और थिरकने वाली भारतीय धुनें बजाईं
- राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा आम जनता मौजूद रही
- समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड ‘शंखनाद’ धुन के साथ हुई
- पाइप्स और ड्रम बैंड के माध्यम से वीर भारत, संगम दूर, देशों का सरताज भारत, भागीरथी और अर्जुन जैसी मनमोहक धुनें पेश की गईं
- सीएपीएफ बैंड ने भारत के जवान और विजय भारत का संगीत बजाया
- कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय धुन सारे जहां से अच्छा के साथ हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन