फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BBC Row: Opposition stands with BBC, BJP said – no one above the law

BBC Row: बीबीसी के साथ खड़ा हुआ विपक्ष, भाजपा ने कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं

Tue, 14 Feb 2023 09:00 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

BBC Row: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि बीबीसी पर यह सर्वे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने सरकार से अदाणी के मामले पर गंभीर सवाल किए थे। सरकार इन सवालों से बचना चाहती थी...

विज्ञापन
BBC Row: Opposition stands with BBC, BJP said – no one above the law
BBC Row - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई कार्यालयों पर आईटी के सर्वे के बाद देश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष खुलकर बीबीसी के साथ खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल जैसे राजनीतिक दलों ने इसे भारत के लोकतंत्र पर हमला और मीडिया की आजादी का गला घोंटने वाला कदम बताया है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या संस्थान देश के कानूनों का उल्लंघन करता है, तो उसे कानून की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

कांग्रेस बोली- लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि बीबीसी पर यह सर्वे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने सरकार से अदाणी के मामले पर गंभीर सवाल किए थे। सरकार इन सवालों से बचना चाहती थी। इसलिए जानबूझकर बीबीसी पर सर्वे की कार्रवाई कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अदाणी विवाद पर जेपीसी के गठन से बचना नहीं चाहिए। यदि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उसे जेपीसी की जांच का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीबीसी पर यह कार्रवाई देश को दुनिया में शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीबीसी पर यह कार्रवाई केवल इसलिए की है, क्योंकि उसने गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर कुछ सवाल खड़े करने का काम किया है। केवल इससे नाराज होकर बीबीसी के दफ्तरों पर सर्वे की कार्रवाई की गई। लेकिन इससे पूरी दुनिया में भारत की गलत तस्वीर पेश हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को लग रहा था कि डॉक्यूमेंट्री में कुछ गलत बात कही गई है, तो इसके लिए कानून का रास्ता अपनाया जा सकता था। लेकिन इस तरह छापेमारी कर सरकार ने यह संकेत दे दिया है कि उसका इरादा सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने इसे भारत के लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की आलोचना करने की कोशिश करता है, उस पर कार्रवाई कर उसे शांत कराने की कोशिश की जाती है। लेकिन इससे पूरी दुनिया में भारत की नकारात्मक छवि बनती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इससे बचना चाहिए।

कानून से ऊपर नहीं

वहीं, भाजपा ने इसे पूरी तरह कानूनी कार्रवाई बताया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जो भी देश की सीमाओं के अंदर रहता है या काम करता है, उसे भारत के कानूनों का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी इन कानूनों का उल्लंघन करेगा, उसे कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।  

भाजपा नेता ने कहा कि एक खास तरह के लोग हर बार भारत के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों के साथ खड़े होते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कुछ लोग इन विदेशी एजेंडाबाजों के साथ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed