{"_id":"63cffa4e3283dd7f94440cc5","slug":"bbc-documentary-mahua-moitra-again-shared-linksaid-what-we-want-to-see-we-will-think-not-govt-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBC Documentary: महुआ ने फिर साझा किया डॉक्यूमेंट्री का लिंक; बोलीं- क्या देखना है, यह सरकार नहीं तय कर सकती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BBC Documentary: महुआ ने फिर साझा किया डॉक्यूमेंट्री का लिंक; बोलीं- क्या देखना है, यह सरकार नहीं तय कर सकती
Tue, 24 Jan 2023 09:03 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:03 PM IST
सार
बीबीसी की इस डाक्यूमेंट्री पर काफी विवाद हो रहा है। इसे पूरी तरह से भारत विरोधी मानते हुए केंद्र सरकार ने इस पर बैन लगा दिया था। लेकिन इसका लिंक वायरल हो गया था।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ का लिंक शेयर करते हुए लिखा, हमें क्या देखना है हम सोचेंगे, सरकार नहीं। बीबीसी की इस डाक्यूमेंट्री पर काफी विवाद हो रहा है। इसे पूरी तरह से भारत विरोधी मानते हुए केंद्र सरकार ने इस पर बैन लगा दिया था। लेकिन इसका लिंक वायरल हो गया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि टीएमसी सांसद ने महुआ ने इससे पहले भी रविवार को अपने ट्वीटर हैंडल से इसका लिंक शेयर किया था लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को फिर से ट्वीटर पर लिंक शेयर करते हुए लिखा, अच्छा, बुरा या कुरुप, हम निर्यण करेंगे। हमको क्या देखना है हम सोचेंगे, सरकार नहीं। हालांकि, मंगलवार को मोइत्रा ने जो लिंक अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है, वह खुल नहीं रहा है।
विज्ञापन