सीएम ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए बाउल गायक बासुदेव दास, अमित शाह को अपने घर खिलाया था खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली हुई। इस रैली में बाउल गायक बासुदेव दास गाना गाते हुए नजर आए। अमित शाह ने 20 दिसंबर को अपने बंगाल दौरे के दौरान इसी बाउल गायक बासुदेव दास के घर खाना खाया था, जो ममता की रैली में शरीक हुए। बासुदेव ने अपने हाथों से खाना बनाकर अमित शाह को खिलाया था। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री को गाना भी सुनाया था।
ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के करीब- बासुदेव दास
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बासुदेव दास ने कहा है कि 'ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के बहुत करीब हैं।' दास ने कहा कि 'मैं यहां परफॉर्म करने के लिए आया था। आज दीदी (ममता बनर्जी) ने मुझे फोन किया तो मैं यहां हूं अगर भाजपा का कोई मुझे आमंत्रित करता है तो मैं उनकी रैली में भी परफॉर्म करूंगा। बाउल समुदाय सभी का है। दीदी और अमित शाह जी दोनों ने मुझे सम्मान दिया।'
ममता बनर्जी के कार्यक्रम में भी बासुदेव दास ने वही गाना सुनाया जो उन्होंने अमित शाह को सुनाया था। गाने के बोल 'तोमय हृद मझहरे राखिबो छेरे देबो ना' जिसका मतलब होता है 'आपको दिल के अंदर जगह देंगे और कहीं जाने नही देंगे।'
ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
रैली के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने कहा कि 'आप कुछ विधायक खरीद सकते हैं, लेकिन टीएमसी को नहीं खरीद सकते। कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता हमारे साथ है।'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'विश्व भारती के कुलपति भाजपा के आदमी हैं, वह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब मैं विश्व-भारती में सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोशिशें होते देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है। जो लोग महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं।'
#WATCH: 'Baul' singer Basudeb Das Baul who hosted Union Home Minister Amit Shah for lunch on December 20, today performed at West Bengal CM Mamata Banerjee's rally in Birbhum. pic.twitter.com/zhaqnus6iu
— ANI (@ANI) December 29, 2020