{"_id":"6668ee195eab89d4f9031cd6","slug":"barge-equipped-with-lsam-13-missiles-joins-indian-navy-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास: नौसेना को मिला मिसाइलों से लैस बार्ज 'LSAM-13', परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विकास: नौसेना को मिला मिसाइलों से लैस बार्ज 'LSAM-13', परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका
Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
सार
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एनडी (एमबीआई) में महाप्रबंधक (क्यूए) कमोडोर मनीष विग ने एलएसएएम-13 के लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता की। एलएसएएम-13, भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना में यार्ड-81 से मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज, ‘एलएसएएम-13’ के लॉन्च के साथ उसकी ताकत में महत्वपूर्ण इजाफा हुआ है। मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज परियोजना के तहत पांचवीं उपलब्धि है।
विज्ञापन
यह एमएसएमई शिपयार्ड और विशाखापत्तनम स्थित सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. (एसईपीपीएल) के बीच एक संयुक्त प्रयास है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एनडी (एमबीआई) में महाप्रबंधक (क्यूए) कमोडोर मनीष विग ने लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता की। एलएसएएम-13, भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वे जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों पर भारतीय नौसेना के जहाजों तक आवश्यक वस्तुओं और गोला-बारूद के निर्बाध परिवहन, चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान करेंगे। स्वदेशी तकनीक से तैयार ये बार्ज भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के सख्त नौसेना नियमों और विनियमों का पालन करते हैं।
विज्ञापन
देश की रक्षा उत्पादन में बढ़ी आत्मनिर्भरता
नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) विशाखापत्तनम में कठोर मॉडल परीक्षण किया गया, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा के शीर्ष मानकों का अनुपालन सुनिश्चित हुआ। ये उपलब्धियां मेक इन इंडिया पहल के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। प्रत्येक बार्ज स्वदेशी विशेषज्ञता और नवाचार का प्रमाण है, जो रक्षा उत्पादन में देश की आत्मनिर्भरता में योगदान देता है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने 19 फरवरी, 2021 को इन बार्जों के निर्माण के लिए मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।