फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bareilly Sharif warns, will not tolerate center interference in the shariat

तीन तलाक पर बरेली शरीफ की चेतावनी, शरीयत में केंद्र का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Sat, 15 Oct 2016 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ बरेली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Sharif warns, will not tolerate center interference in the shariat
नबीर -ए- आला हजरत ताजुश्शरिया अल्लामा मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी (अजहरी मियां) ने जुमे की नमाज में खुतवे के दौरान कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय कानून आयोग को तीन तलाक के मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। एक साथ तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलने से तलाक माना जाएगा, यही कुरान कहता है। अहदे रिसालत (मोहम्मद साहब) के जमाने से आज तक इसी के मुताबिक फैसला होता रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी इस्लामी नजरिए से कोर्ट तथा कचहरियों में मुसलमानों के बारे में फैसले होते रहे हैं। लोकसभा के अंदर संशोधन बिल लाकर एक तलाक का फैसला करना मुस्लिम पर्सनल ला शरीयत में हस्तक्षेप और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन होगा। जिसे किसी भी हालत में भारतीय मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो शरई कौंसिल आफ इंडिया बरेली शरीफ इसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन


एक अन्य बयान में रजा एकेडमी मुंबई के मौलाना सईद नूरी, बरेली के शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी और जमात रजा- ए- मुस्तफा के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक स्वर से समान नागरिक संहिता का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed