{"_id":"5a228eac4f1c1bd9798c0460","slug":"bareilly-bjp-district-president-ravindra-singh-slapped-the-sdm-by-accusing-disturbing-the-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मतगणना की मांग कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोबारा मतगणना की मांग कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज(बरेली)
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
EVM
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में शहला की जीत के बाद जमकर बवाल हुआ। मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाकर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और उनके समर्थकों ने पुनर्मतगणना की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
प्रशासन की असहमति के बाद गुस्साए जिलाध्यक्ष ने एसडीएम राजेश कुमार को थप्पड़ मार दिया। मतगणना स्थल में एसडीएम ने भागकर बमुश्किल खुद को बचाया। जिसके बाद बवाल शुरू हो गया। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेंद्र कुमार नवाबगंज पहुंचे, लेकिन पुनर्मतगणना से साफ इंकार करके शहला को जीता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होनी थी। इससे पहले भाजपाइयों ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट बनाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। करीब एक घंटा देरी से मतगणना शुरू हो सकी। मतगणना के पहले तीन राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर बसपा की शहला ताहिर से भारी बढ़त बनाकर चल रही थीं लेकिन चौथे राउंड में आकर बसपा प्रत्याशी ने ये लीड कवर कर अगले राउंड में बढ़त बना ली। अंतिम राउंड में 230 मतों से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
पढ़ें- निकाय चुनाव: नतीजों से उत्साहित मायावती की चुनौती, 2019 के चुनाव बैलेट से कराए BJP
जिस पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर के पति नीरेंद्र सिंह राठौर और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। अंतिम चरण में तीन बूथों की पुनर्मतगणना कराई गई, जिसमें यह लीड सिर्फ 172 मतों की रह गई। जिस पर भाजपाइयों ने पूरी मतगणना दोबारा करने की मांग शुरू की थी। प्रशासन तैयार नहीं था।
शाम 7. 49 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंचे और तीखी बहस के बीच उन्होंने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल पर बवाल शुरू कर दिया। धक्का मुक्की के बीच एसडीएम ने बाहर की तरफ भागकर खुद को बचाया। तैनात पुलिसबल ने एसडीएम को सुरक्षा घेरे में ले लिया। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी नवाबगंज पहुंचे। लंबी बातचीत के बाद भी उन्होंने पुनर्मतगणना की मांग नहीं मानी।