फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baramati Ajit Pawar Plane Crash: Flight Attendant Pinky Mali Father Demands Thorough Investigation

Baramati Plane Crash: 'हादसा या साजिश सब सामने आए', फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता ने भी उठाई जांच की मांग

Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
सार

बरामती विमान हादसे में मृत फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता ने सरकार से पूरी जांच और साजिश की संभावना की पड़ताल की मांग की।

विज्ञापन
Baramati Ajit Pawar Plane Crash: Flight Attendant Pinky Mali Father Demands Thorough Investigation
दिवंगत अजित पवार के साथ पिंकी माली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के बारामती एयर क्रैश के बारे में कई सवाल उठाने के एक दिन बाद जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने भी पूरी जांच की मांग की।

विज्ञापन


शिवकुमार माली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि रोहित पवार के सवालों और प्रस्तुतियों के बाद उन्हें शक हुआ है कि यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है। माली ने कहा चाहे यह दुर्घटना हो या साजिश, दोनों पहलुओं की सरकार द्वारा जांच होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच सामने आए और उनकी बेटी को न्याय मिले।
विज्ञापन


'अनुभवी पायलट विमान चला रहा होता, तो यह त्रासदी नहीं हो'
शिवकुमार माली ने सवाल उठाया कि अंतिम क्षण में विमान और पायलट दोनों बदल दिए गए और इस पर जांच करना आवश्यक है। उन्होंने निजी कंपनी द्वारा बताई गई वजह पर भी संदेह जताया कि पायलट ट्रैफिक में फंसा था। माली के अनुसार, सुबह 6.30 बजे मुंबई की सड़कों पर भारी ट्रैफिक होना असामान्य है। उन्होंने कहा हमें लगता है कि अगर अनुभवी पायलट विमान चला रहा होता, तो यह त्रासदी नहीं होती। माली ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने माता-पिता के घर, प्रभादेवी, मुंबई में 15 जनवरी को स्थानीय चुनाव में वोट डालने के लिए आई थी। पिंकी माली उस विमान में सवार पांच लोगों में से एक थीं, जो 28 जनवरी को क्रैश में मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, एनसीपी विधायक रोहित पवार ने हादसे के सिलसिले में कई सवाल उठाते हुए साजिश की संभावना का जिक्र किया और विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा व्यापक जांच की मांग की थी।  


DGCA टीम ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जांच में सबूत जुटाने की तैयारी
बरामती विमान हादसे के स्थल का बुधवार को वरिष्ठ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने दौरा किया। टीम ने 28 जनवरी की दुर्घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की समीक्षा की। घटना स्थल का दौरा एएआईबी और डीजीसीए की टीम पहले भी कर चुकी है और दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया गया है। महाराष्ट्र क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने भी 30 जनवरी से इस विमान हादसे की अपनी जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed