फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barack Obama will make a film on Sherpa Tenzing

शेरपा तेनसिंह और पाकिस्तानी मूल के लेखक के उपन्यास पर फिल्म बनाएंगे बराक ओबामा

Sun, 07 Feb 2021 04:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Feb 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama will make a film on Sherpa Tenzing
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले शेरपा तेनसिंह पर फिल्म बनाएंगे। ओबामा इन दिनों खूब कहानियां पढ़ रहे हैं। पटकथाएं सुन रहे हैं और साल 2021 में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ छह नई योजनाओं का एलान भी कर दिया है। इससे पहले वह ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ बना चुके हैं, जिसने पिछले साल बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन


बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस मनोरंजन की दुनिया में अरसे से सक्रिय रही है। कंपनी ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में जो घोषणाएं कीं, उनमें से मोहसिन हामिद के चर्चित उपन्यास ‘एग्जिट वेस्ट’ पर फिल्म बनाना अहम है। मोहसिन पाकिस्तान मूल के ब्रिटश लेखक हैं और इस उपन्यास की कहानी एक ऐसे युवा जोड़े की कहानी है जो शरणार्थियों की एक विश्वव्यापी समस्या के बीच दुनिया में यहां से वहां जाने के जादुई दरवाजे पा जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा ओबामा दंपती एक साइंस फिक्शन फिल्म ‘सैटेलाइट’ का निर्माण करने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने ‘स्टार वार्स’ के निर्देशक रियान जॉनसन के साथ सहयोग किया है। फिल्म ‘तेनजिंग’ का एलान भी इस दौरान किया गया। ये फिल्म न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले शेरपा तेनसिंह की कहानी होगी। एक फिल्म ‘द यंग वाइफ’ के नाम से भी बनाने की योजना है जिसमें एक युवती की उसके विवाह के दिन आने वाले तूफान को देखते हुए उसकी बदलती मनोदशा दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टीवी सीरीज भी बनाएंगे
जानकारी के मुताबिक ओबामा दंपती की कंपनी फिल्मों के अलावा दो टीवी सीरीज भी बनाने जा रही है। इसमें से एक का नाम है ‘फायरकीपर्स डॉटर’ जो एक एडल्ट उपन्यास पर आधारित होगी। और दूसरी सीरीज का नाम तो अभी नहीं बताया गया है लेकिन ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होगी और अमेरिका के राष्ट्रीय उद्यानों पर आधारित होगी। हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस ने साल 2018 में नेटफ्लिक्स के साथ कई सालों का अनुबंध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed