{"_id":"5fae51a0fa718f45d61e1e3b","slug":"barack-obama-call-rahul-gandhi-nervous-leader-randeep-surjewala-tariq-anwar-manickam-tagore-defends-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने राहुल को नर्वस नेता बताया तो बिफरी कांग्रेस, सुरजेवाला ने इशारों में पीएम को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओबामा ने राहुल को नर्वस नेता बताया तो बिफरी कांग्रेस, सुरजेवाला ने इशारों में पीएम को घेरा
Fri, 13 Nov 2020 03:04 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-रणदीप सिंह सुरजेवाला-तारिक अनवर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता को नर्वस और कम योग्यता वाला नेता बताया है। इस टिप्पणी से कांग्रेस नेता बिफर पड़े। पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी को लेकर पूर्व में की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी को वह तरजीह नहीं देते। वहीं कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि कुछ बैठकों में किसी का आकलन करना कठिन है। दूसरी ओर ओबामा की टिप्पणी से भाजपा को राहुल पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है।
यह बोले सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'क्या मैं विनम्रतापूर्वक एक प्रायोजित एजेंडा चलाने वाले मीडिया के कुछ अति उत्साही दोस्तों को याद दिला सकता हूं कि हम किसी पुस्तक में व्यक्ति के विचारों को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करते हैं। अतीत में, एक नेता को लोगों और एजेंसियों द्वारा 'मनोरोगी' और 'विभाजित करने वाला' कहा गया था। हम इस तरह की टिप्पणियों को तरजीह नहीं देते हैं।'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर का कहना है कि कुछ बैठकों के जरिए किसी का आकलन करना कठिन है। उन्होंने कहा, 'बराक ओबामा और राहुल गांधी की तब मुलाकात हुई थी जब ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर यहां आए थे। ये शायद 8-10 साल पहले की बात होगी। कुछ बैठकों के जरिए किसी का आकलन करना कठिन है। राहुल गांधी के व्यक्तित्व में तब से काफी बदलाव आया है, उन्होंने बहुत अनुभव हासिल किया है।'
यह भी पढ़ें- बराक ओबामा ने राहुल गांधी को बताया नर्वस नेता, नकवी बोले- सबको खबर हो गई
वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि वे बराक ओबामा को अनफॉलो कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने बराक ओबामा को अनफॉलो करने का फैसला किया है, जिन्हें मैं 2009 से फॉलो कर रहा हूं। इसका कारण है कि भारतीय राजनीतिक नेताओं और उनके खिलाफ शब्दों के बारे में उनके निर्णय को किसी भी सच्चे भारतीय द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता। क्या आप भी उन्हें भी अनफॉलो करेंगे?'
किताब में बराक ओबामा ने राहुल को लेकर ये कहा है
बराक ने लिखा, ‘राहुल गांधी एक ऐसे छात्र हैं जिन्होंने कोर्सवर्क तो किया है और शिक्षक को प्रभावित करने के लिए उत्सुक भी रहे लेकिन इस विषय में महारत हासिल करने के लिए या तो योग्यता नहीं है या जुनून की कमी है।’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने राहुल गांधी को ‘नर्वस और कम गुणवत्ता वाला’ भी बताया है।
अपनी आत्मकथा में ओबामा ने राहुल का जिक्र करते हुए लिखा, 'उनमें एक ऐसे 'घबराए हुए और अनगढ़' छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें 'विषय में महारत हासिल' करने की योग्यता या फिर जुनून की कमी है।'

May I humbly remind certain overzealous friends of the Media running a sponsored agenda that we don’t comment on individual’s views in a book.
विज्ञापन विज्ञापन
In the past, a Leader has been called ”psychopath” and “master divider” by people and agencies. We didn’t acknowledge such comments! — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 13, 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर का कहना है कि कुछ बैठकों के जरिए किसी का आकलन करना कठिन है। उन्होंने कहा, 'बराक ओबामा और राहुल गांधी की तब मुलाकात हुई थी जब ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर यहां आए थे। ये शायद 8-10 साल पहले की बात होगी। कुछ बैठकों के जरिए किसी का आकलन करना कठिन है। राहुल गांधी के व्यक्तित्व में तब से काफी बदलाव आया है, उन्होंने बहुत अनुभव हासिल किया है।'
यह भी पढ़ें- बराक ओबामा ने राहुल गांधी को बताया नर्वस नेता, नकवी बोले- सबको खबर हो गई
वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि वे बराक ओबामा को अनफॉलो कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने बराक ओबामा को अनफॉलो करने का फैसला किया है, जिन्हें मैं 2009 से फॉलो कर रहा हूं। इसका कारण है कि भारतीय राजनीतिक नेताओं और उनके खिलाफ शब्दों के बारे में उनके निर्णय को किसी भी सच्चे भारतीय द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता। क्या आप भी उन्हें भी अनफॉलो करेंगे?'
I decided to unfollow @BarackObama whom i followed it from 2009 . Reason his judgment about Indian political leaders and words against them not acceptable by any true indian. Will you also unfollow him ? #BarackObama
— Manickam Tagore MP🇮🇳✋மாணிக்கம் தாகூர் (@manickamtagore) November 13, 2020