फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barack Obama on Rahul Gandhi nervous lack of ability leader in his book sambit patra giriraj singh attacks him

बराक ओबामा ने राहुल गांधी को बताया नर्वस नेता, नकवी बोले- सबको खबर हो गई

Fri, 13 Nov 2020 01:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Nov 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama on Rahul Gandhi nervous lack of ability leader in his book sambit patra giriraj singh attacks him
राहुल गांधी पर बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र किया है। अपनी किताब में उन्होंने कांग्रेस नेता को नर्वस और कम योग्यता वाला बताया है। इसने भाजपा नेताओं को राहुल गांधी पर चुटकी लेने का मौका दे दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि राहुल की जैसे ही देश में बेइज्जती कम होने लगती है वो विदेश से करवा लेते हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी उनपर तंज कसा है।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने वायनाड से सांसद पर तंज कसते हुए कहा, 'नर्वस और कम गुणवत्ता वाला। बोलो कौन?' भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी की जैसे ही देश में बेइज्जती कम होने लगती है, विदेश से बेइज्जती करवा लेते हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



बराक ओबामा की राहुल पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि किसी की बेवकूफियों के चर्चे अंतरराष्ट्रीय हो जाएं, तो इतना ही कह सकते हैं कि आजकल उनकी बेवकूफी के चर्चे हर जुबान पर हैं और सबको मालूम है सबको खबर हो गई। इतना ही कह सकते हैं और क्या कहें।




अपनी किताब में बराक ओबामा ने राहुल को लेकर क्या कहा है
बराक ने लिखा, ‘राहुल गांधी एक ऐसे छात्र हैं जिन्होंने कोर्सवर्क तो किया है और शिक्षक को प्रभावित करने के लिए उत्सुक भी रहे लेकिन इस विषय में महारत हासिल करने के लिए या तो योग्यता नहीं है या जुनून की कमी है।’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने राहुल गांधी को ‘नर्वस और कम गुणवत्ता वाला’ भी बताया है।

यह भी पढ़ें- बराक ओबामा ने अपनी किताब में किया राहुल का जिक्र, 'उनमें योग्यता और जुनून की कमी'

अपनी आत्मकथा में ओबामा ने राहुल का जिक्र करते हुए लिखा, 'उनमें एक ऐसे 'घबराए हुए और अनगढ़' छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें 'विषय में महारत हासिल' करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी है।'

सोनिया गांधी का भी किया जिक्र
अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ने किताब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। समीक्षा में कहा गया है, 'हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed