फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bar Code on Medicines and vegetarian-non vegetarian mark on Cosmetic

दवाओं पर बार कोड और कॉस्मेटिक पर शाकाहारी-मांसाहारी का लगेगा निशान

Fri, 18 May 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bar Code on Medicines and vegetarian-non vegetarian mark on Cosmetic

दवाओं की गुणवत्ता और उनकी बढ़ती कीमतों को नियंत्रण के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना पर काम करने का फैसला लिया है। जल्द ही बाजार में बिकने वाली दवाओं पर एक बार कोड होगा। इसके जरिए न सिर्फ उस दवा के नकली और असली होने का पता चल सकेगा, बल्कि उसकी वास्तविक कीमत की भी जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक में लिया गया निर्णय

अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर, 16 फरवरी को दी थी सूचना


दवाओं पर बार कोड लगाने और इनकी कीमतें कम करने को लेकर 16 फरवरी को अमर उजाला ने एक्सक्लूसिव जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचाई थी। इस पर बृहस्पतिवार को हुई ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई। इसमें सौंदर्य प्रसाधनों को लेकर भी निर्णय हुआ है। बोर्ड एक सदस्य ने बताया कि अक्सर लोगों से दवाओं को लेकर ज्यादा कीमतें लेने जैसी शिकायतें देखने को मिलती हैं। कई बार दवा दुकानदार पैकेट पर छपी कीमतें लेता है। यही वजह है कि अब नए बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में मौजूद आईएमईआई नंबर की तरह दवाओं के पैकेट पर बार कोड होगा। इसके अलावा दवा के पत्ते या शीशी पर कंपनी का मोबाइल नंबर भी अंकित होगा। इस पर दवा का बार कोड नंबर मैसेज कर दवा की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक कीमत का पता लगाया जा सकेगा।      
विज्ञापन


शाकाहारी और मांसाहारी का लगेगा निशान

सदस्य ने बताया कि दवाओं के अलावा सौंदर्य प्रसाधनों को लेकर भी फैसला हुआ है। इसके तहत लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधनों पर जल्द ही शाकाहारी या मांसाहारी होने का निशान लगेगा, ताकि लोगों को पता रहे कि वे किस तरह का उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक व्रत या खास त्योहार पर महिलाएं मांसाहारी भोजन से दूरी बनाती हैं, लेकिन कई सौंदर्य प्रसाधन मांसाहारी युक्त होते हैं, जिनका वे इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में वे यह बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी कि लिपस्टिक, नेल पॉलिश, क्रीम, पाउडर या शैंपू के प्रयोग से उनका व्रत टूट जाए। ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने सौंदर्य प्रसाधनों के पैकेटों पर भी खाने पीने के वस्तुओं की तरह ही शाकाहारी और मांसाहारी का निशान लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed