{"_id":"57af6a254f1c1bc530ee48b0","slug":"baps-swaminarayan-sanstha-chief-swami-maharaj-is-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज का निधन
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्वामी महाराज
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोचासणवासी अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के आध्यात्मिक प्रमुख, प्रमुख स्वामी महाराज का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने गुजरात के बोताड जिले के सारंगपुर में शाम छह बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 95 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु के निधन पर शोक जताया। उन्होंन कहा, ‘वह मेरे मार्गदर्शक थे।’ प्रमुख स्वामी महाराज पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याएं थीं और सारंगपुर मंदिर में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के अध्यक्ष और आध्यात्मिक प्रमुख परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज का सारंगपुर में निधन हो गया।
विज्ञापन
परम श्रद्धेय गुरुजी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं।’ देश-विदेश में एक हजार से अधिक मंदिर बनवाने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके बनवाए मंदिरों में गांधीनगर और दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर भी शामिल हैं।
उन्होंने अपने जीवनकाल में 800 युवाओं को संत बनाने की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘मानवों में श्रेष्ठ परम पावन प्रमुख स्वामी जी महाराज करुणा और विनम्रता की मूर्ति थे।
उनकी समाजसेवा हमेशा याद की जाएगी। वह मेरे लिए मार्गदर्शक थे। उनके साथ हुई मुलाकात मैं कभी नहीं भूल सकता। उनकी उपस्थिति को याद करेंगे।’