फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banks of Gujarat removed notice to ban burqas

गुजरात के बैंकों ने जारी किए नोटिस, हेलमेट और बुर्के में 'नो एंट्री'

Sun, 05 May 2019 11:31 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 05 May 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Banks of Gujarat removed notice to ban burqas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गुजरात में बैंक ऑफ बड़ोदा की अंबाजी रोड स्थित ब्रांच ने नोटिस जारी कर चेहरा ढंकने वाली हर चीज जैसे बुर्का, हेलमेट और चश्मे पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा ही नोटिस देना बैंक ने भी लगाया है।

विज्ञापन


इन नोटिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय को बेशक बुरा लग सकता है लेकिन ये सब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अंबाजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के मैनेजर नवीन गोखिया का कहना है, "समुदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं है। हमने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें कुछ हफ्ते पहले लगाया गया था लेकिन आपत्तियां अब सामने आ रही हैं।" उन्होंने आगे कहा कि बुर्का शब्द को लेकर समस्या थी, लेकिन बाद में उसे स्कार्फ में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाजी रोड स्थित ब्रांच में लगे नोटिस पर लिखा है, "कृपया अपना हेलमेट और बुर्का हटाएं। हेलमेट और बुर्के में एंट्री नहीं मिलेगी।"

देना बैंक में लगे नोटिस पर लिखा है, "पुलिस कमीश्वर के आदेश के अनुसार, कोई भी बैंक या फिर एटीएम में बुर्का, हेलमेट और बड़े आकार के चश्मे पहनकर नहीं आ सकता।"



इस मामले पर मुस्लिम समुदाय के नेता और वकील बाबु पठान का कहना है, "मैं हमारे धर्म के साथ जुड़ी किसी भी पोशाक पर प्रतिबंध की निंदा करता हूं। बैंक प्रबंधन को ये भी कहना चाहिए कि चेहरा सुरक्षा के कारणों से ढका नहीं जाना चाहिए। वे बुर्का पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते जो किसी महिला को सिर से लेकर पैर तक ढकते हैं।"


जब इस मामले पर सूरत पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा से पूछा गया कि बैंकों को पुलिस ने निर्देश दिए हैं, तो उन्होंने कहा, "पुलिस ने इस आशय से कोई निर्देश जारी नहीं किया है।" वहीं सूरत के जिला कलेक्टर धवल पटेल का कहना है, "हमें इस मुद्दे पर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।"



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed