फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   banks get about 5-44 lakh crore after noteban

नोटबंदी: बैंकों में जमा हुए 5.44 लाख करोड़, EMI के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय

Tue, 22 Nov 2016 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी, नई दिल्ली/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी, नई दिल्ली/ मुंबई Updated Tue, 22 Nov 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
banks get about 5-44 lakh crore after noteban
- फोटो : Getty

नोटबंदी के 13 दिन बीत जाने के बाद भी बैंकों और एटीएम में खत्म न होती भीड़ को देखते हुए सरकार ने किसानों और कर्जदारों को कुछ और राहत देने की घोषणा की है। किसानों को जहां पुराने 500 रुपये के नोट से बीज खरीदने की सुविधा मिली है, वहीं कर्जदारों को मासिक किश्त भुगतान के लिए अतिरिक्त 60 दिन का समय मिल गया है। इसके अलावा, ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खाताधारकों को भी सप्ताह में 50 हजार रुपये निकालने की छूट दी गई है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार,किसान 500 रुपये के पुराने नोट से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित बीज केंद्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय बीज निगमों, केंद्रीय या राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की दुकानों से बीज खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन केंद्रों पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। रबी फसल की बुआई के सीजन को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 

विज्ञापन

मासिक किश्त भुगतान के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान

banks get about 5-44 lakh crore after noteban

सरकार ने कृषि कर्ज के प्रीमियम भरने की आखिरी तारीख भी 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। साथ ही एपीएमसी से पंजीकृत व्यापारियों को प्रति सप्ताह 50,000 रुपये की निकासी की भी सुविधा दी है। इससे पहले भी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए कुछ घोषणाएं की थीं। मसलन, जिन किसानों को फसल कर्ज मिला है, उन्हें एक सप्ताह में 25 हजार रुपये तक निकालने की अनुमति दी गई थी ताकि वे बीज और खाद आदि खरीद सकें। 

देशभर में नकदी पहुंचाने के संकट से जूझ रहे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मकान, कार, खेत या अन्य वस्तुओं पर कर्ज लेने वालों को मासिक किश्त भुगतान के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया है। आरबीआई ने अधिसूचना जारी कर कहा कि यह छूट 1 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच कर्ज की किश्त देने वाले कर्जदारों पर ही लागू होगी। यह छूट उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्हें किसी भी बैंक में 1 करोड़ रुपये तक की पूंजी के लिए कर्ज दिया गया है। इसमें मकान कर्ज और कृषि कर्ज भी शामिल है।  

बैंकों की कतारें सिमटीं, एटीएम में बढ़ीं 

banks get about 5-44 lakh crore after noteban

केंद्रीय ग्रुप-सी कर्मियों को मिले नकद 10 हजार 
केंद्र सरकार में ग्रुप-सी के कर्मचारियों को नवंबर माह के अग्रिम वेतन के एवज में नकद 10 हजार रुपये मिलने लगे हैं। गृह मंत्रालय में ग्रुप-सी के तकरीबन 1,000 कर्मचारियों को भी अग्रिम नकद राशि दी गई। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी मंत्रालयों, विभागों और सहयोगी संगठनों में ग्रुप-सी के सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान 2000 रुपये के नए नोट और 100 रुपये के नोटों में किया गया।

बैंकों में जमा हुए 5.44 लाख करोड़ 
मुंबई। बैंकों में अब तक 5.44 लाख करोड़ मूल्य के चलन से बाहर हुए 500 और 1000 रुपये के नोट जमा हो चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान जारी कर बताया है कि 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच बैंकों के काउंटरों और एटीएम से 1,03, 316 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। बैंकों ने इस अवधि तक 5,44,571 करोड़ रुपये जमा कराए हैं जिनमें 33,006 करोड़ रुपये बदले गए हैं और 5,11,565 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। 

बैंकों की कतारें सिमटीं, एटीएम में बढ़ीं 
रविवार को ज्यादातर एटीएम में बैंक नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए 13वें दिन भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं, कई बैंकों में पुराने नोट नहीं बदले जाने के कारण भीड़ कुछ कम रही और ग्राहक अपने खाते से लेनदेन करने के लिए ही कतार में खड़े थे। एटीएम के सामने घंटों तक कतार में खड़े रहने के बावजूद ज्यादातर लोगों को मायूस लौटना पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग बैंक शाखाओं में नकदी की कमी के कारण हताश नजर आए। यहां तक कि शादी वाले परिवारों को भी अभी तक अपने खाते से 2.5 लाख रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed