{"_id":"571e96344f1c1bae3da91d17","slug":"banke-behari-temple-to-start-new-darshan-service-for-elders","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वृद्धजनों के लिए होगी अलग दर्शन व्यवस्था ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वृद्धजनों के लिए होगी अलग दर्शन व्यवस्था
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन
Updated Tue, 26 Apr 2016 03:42 AM IST
सार
- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने बताईं योजनाएं
- मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता, चिकित्सा सुविधाएं देने पर विचार
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के पट
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के नव निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में अपनी योजनाएं बताईं। वृद्धजनों के लिए मंदिर में अलग से दर्शनों की व्यवस्था कराने की बात कही है। शयनभोग सेवाधिकारी के पद पर चुने गए दिनेश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी और राजभोग सेवाधिकारी रजत गोस्वामी और ब्रजेश गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को दूर करना प्राथमिकता है।
व्यवस्थाओं में बदलाव करने के साथ वे गोस्वामी समाज के हित में कार्य करेंगे। अपनी जीत पर समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने मतदान करके लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन किया है। कमेटी मंदिर में वृद्धजनों के लिए अलग से दर्शनों की व्यवस्था के लिए प्रयास करेगी। यहां प्राथमिक चिकित्सा और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कार्य होगा।
नई कमेटी गठन के बाद सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की प्रबंध कमेटी एक जुलाई से अस्तित्व में आएगी। तब तक पुरानी कमेटी ही कार्यभार संभालेगी। मंदिर नियमावली के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के निर्वाचित चार सदस्य तीन बाहरी लोगों को मनोनीत सदस्य बनाएंगे। इस सात सदस्यीय कमेटी में से अध्यक्ष का चुनाव होगा। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। एक जुलाई को सात सदस्यीय कमेटी के पदाधिकारी शपथ लेकर कार्यभार संभालेंगे।