{"_id":"604156458ebc3e591e5b6761","slug":"bank-service-may-be-affected-by-the-strike-of-banks-in-mid-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य मार्च में बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल से प्रभावित हो सकती है सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्य मार्च में बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल से प्रभावित हो सकती है सेवा
Fri, 05 Mar 2021 03:21 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 05 Mar 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि 15 और 16 मार्च को प्रस्तावित बैंक हड़ताल से सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। भारतीय बैंक संघ के हवाले से उसने बताया कि बंद का आह्वान बैंक यूनियनों के संयुक्त फोरम ने किया है।
विज्ञापन
यह बंद उद्योग के स्तर से संबंधित है। केनरा बैंक ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल वाले दिन बैंकों की शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बैंकिंग और व्यापारिक क्षेत्र में मार्च माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वार्षिक वित्तीय लेखाजोखा इसी माह में जारी होता है। इस माह साप्ताहिक रविवार अवकाश, दो शनिवार और पर्वों के अलावा प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल हुई तो आगे 15 दिन ही बैंकों में ग्राहक लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन
उद्योग, व्यापार और बैंकिंग से जुड़े लोगों को वित्तीय कार्य 15 दिनों में ही निस्तारित करने होंगे, क्योंकि चार रविवार, एक द्वितीय और चतुर्थ शनिवार है। 11 को महाशिवरात्रि, 15 और 16 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल, होलिका उत्सव 28 और 29 मार्च को है।
खास बात यह है कि 13 मार्च को दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार के बाद 15 और 16 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। अगर यह हड़ताल होती है तब 11 दिन बैंक बंद रहेंगे और सिर्फ 15 दिन ही कामकाज के लिए मिल पाएंगे। इस दौरान एटीएम के माध्यम से ही ग्राहक लेनदेन कर सकेंगे।