फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank Manager Arrested For Data Theft, Defrauding Company Of Rs 12.51 Crore Latest News Update

Karnataka Data Theft: 12.51 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई; निजी बैंक का प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 09:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 Dec 2024 09:36 AM IST
सार

सीआरईडी के निदेशक ने आरोप लगाया कि कंपनी के नोडल और चालू बैंक खाते बेंगलुरु में एक्सिस बैंक की इंदिरानगर शाखा में थे। इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के खिलाफ साजिश रची और साइबर हमलों की योजना बनाई।

विज्ञापन
Bank Manager Arrested For Data Theft, Defrauding Company Of Rs 12.51 Crore Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कर्नाटक में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बंगलूरू की एक कंपनी से संवेदनशील डेटा चुराकर उसके खाते से कथित तौर पर 12.51 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के मामले में एक निजी बैंक के प्रबंधक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब ड्रीम प्लग पे टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (सीआरईडी) के निदेशक ने नवंबर में पुलिस से संपर्क किया। इसमें कंपनी के खातों से 12.51 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीआरईडी के निदेशक ने आरोप लगाया कि कंपनी के नोडल और चालू बैंक खाते बेंगलुरु में एक्सिस बैंक की इंदिरानगर शाखा में थे। इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के खिलाफ साजिश रची और साइबर हमलों की योजना बनाई। इन खातों से जुड़ी ईमेल आईडी और फोन नंबर तक पहुंच हासिल कर ली थी।
विज्ञापन


गुजरात-राजस्थान के 17 खातों में 12.51 करोड़ ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच से पता चला कि आरोपियों ने गुजरात और राजस्थान में 17 अलग-अलग बैंक खातों में 12.51 करोड़ रुपये का हस्तांतरण करने के लिए कंपनी का डेटा चुराया। इसके लिए उन्होंने जाली सीआईबी (कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग) फॉर्म का सहारा लिया। उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाली सीआईबी फॉर्म और फर्जी मुहर बनाईं
बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि निजी कंपनी के एक्सिस बैंक खाते से जुड़े फोन नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके आरोपियों ने जाली सीआईबी फॉर्म और फर्जी मुहर बनाईं, जिससे विभिन्न खातों में 12.51 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। बंगलूरू के पूर्व सीईएन पुलिस ने मामले की जांच की और गुजरात में एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।


55 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए
उन्होंने बताया कि 17 खातों में स्थानांतरित किए गए 55 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं और आरोपियों के पास से 1,28,48,500 रुपये तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed