फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   banglore: Two artists feared dead

VIDEO: शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से स्टंट करते वक्त दो कलाकारों की मौत

Mon, 07 Nov 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
banglore: Two artists feared dead
- फोटो : ANI

बंगलुरु में एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे में 2 कलाकारों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हादसा मस्थीगुडी नाम की फिल्म के लिए स्टंट करते वक्त हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब थिप्पागोंडनहल्ली झील के ऊपर हेलिकॉप्टर से स्टंट फिल्माया जा रहा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उदय और अनिल नाम के दो कलाकार मस्थीगुडी फिल्म के लिए हीरो विजय के साथ हेलिकॉप्टर से झील में छलांग लगाकर स्टंट कर रहे थे। रेस्क्यू टीम ने हीरो की जान बचा ली है, लेकिन उदय और अनिल अभी तक नहीं मिले हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। हादसे के बाद से फिल्म की पूरी कास्ट डरी-सहमी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर 2.45 बजे हुई। फिल्म के हीरो विजय और बाकी दो एक्टर्स को हेलिकॉप्टर से झील में छलांग लगानी थी। स्टंट के दौरान विजय तो तैरकर किनारे पर पहुंच गए, लेकिन उदय और अनिल ऐसा नहीं कर पाए, उनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों डूब गए हैं। इस मामले में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो शूटिंग से पहले क्रू ने किसी मोटर बोट का इंतजाम नहीं किया था। बताया जा रहा है कि शूटिंग से पहले खतरनाक स्टंट की कोई रिहर्सल भी नहीं की गई थी।उदय साउथ फिल्म इंडस्ट्री का उभरते स्टार थे। कुछ फिल्मों में वह विलेन का रोल भी कर चुके हैं। 

पहले भी हुए शूटिंग के दौरान दर्दनाक हादसे: 

-1980 में मलयालम एक्टर जयन की फिल्म ‘कोलिएक्कम’ की शूटिंग के दौरान मौत हो गई थी। 

-1973 में ‘गंधाडा’ फिल्म की शूटिंग के वक्त एक्टर विष्णुवर्धन ने लोडेड रिवॉल्वर से सहयोगी एक्टर राजकुमार पर गोली चला दी थी। हालांकि, वे बच गए थे। 

-बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed