फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi woman arrested for illegally entering India to marry her lover

Tripura: अपने प्रेमी से शादी रचाने बांग्लादेश से भारत आई फातेमा, अवैध रूप से सीमा पार करने पर हुई गिरफ्तारी

Fri, 27 Oct 2023 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 27 Oct 2023 02:20 PM IST
सार

बांग्लादेश की एक 24 वर्षीय फातेमा नुसरत अपने 34 वर्षीय प्रेमी नूर जलाल से शादी रचाने के लिए अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर त्रिपुरा पहुंची। 

विज्ञापन
Bangladeshi woman arrested for illegally entering India to marry her lover
India-Bangladesh Border - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत अपने प्रेमी से मिलने पहुंची सीमा हैदर की तरह अब एक बांग्लादेशी महिला ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर त्रिपुरा अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। महिला को अवैध तरीके से उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


धर्मनगर के फुलबाड़ी के रहने वाले 34 वर्षीय नूर जलाल आयुर्वेद के जरिए लोगों का इलाज करते हैं, और अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाया करते हैं। इस दौरान नूर 24 वर्षीय फातेमा नुसरत के संपर्क में आए। हालांकि दोनों ही शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे से प्यार कर बैठे और ठीक 15 दिन पहले नूर से शादी करने के लिए फातेमा अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंची। 
विज्ञापन


दोनों ही फुलबाड़ी में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस को फातेमा के अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन नूर अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed