फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi smuggler killed on India-Bangladesh border, jawan injured in encounter

India-Bangladesh: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी तस्कर ढेर, मुठभेड़ में जवान घायल

Wed, 02 Jul 2025 08:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 08:34 PM IST
सार

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हुई मुठभेड़ में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया और एक बीएसएफ जवान घायल हो गया। तस्कर सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन
Bangladeshi smuggler killed on India-Bangladesh border, jawan injured in encounter
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हुई मुठभेड़ में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया और एक बीएसएफ जवान घायल हो गया। तस्करों के एक समूह ने बीएसएफ जवानों पर हमला किया था। घटना बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 32वीं बटालियन के अधिकार क्षेत्र में हलदरपारा सीमा चौकी के पास हुई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को सोने की तस्करी के प्रयास की जानकारी के आधार पर बीएसएफकर्मियों की एक टीम को इलाके में तैनात किया गया था। बीएसएफ के अनुसार चार से पांच हथियारबंद बांग्लादेशी तस्करों को नदी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। उन्होंने बीएसएफ की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ना जारी रखा। 
विज्ञापन


उन्हें रोकने के लिए शुरू में हवाई फायरिंग की गई, लेकिन तस्करों ने एक जवान को घेर लिया और उस पर हथियारों से हमला कर दिया। आत्मरक्षा और उसे बचाने के लिए दूसरे जवान ने गोली चलाई, जो हमलावरों में से एक के पेट के निचले हिस्से में लगी। घायल तस्कर मौके पर ही ढेर हो गया। शेष घुसपैठिए हाथापाई के बाद बांग्लादेश में भाग गए। घायल बीएसएफ जवान को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। घटनास्थल से चार धारदार हथियार बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed