{"_id":"5e0f78118ebc3e87d30c6763","slug":"bangladeshi-nationals-returning-after-nrc-implemented-in-assam-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में एनआरसी लागू होने के बाद वापस लौट रहे हैं बांग्लादेशी: बीएसएफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में एनआरसी लागू होने के बाद वापस लौट रहे हैं बांग्लादेशी: बीएसएफ
Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
एनआरसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में एनआरसी लागू होने के बाद कुछ बांग्लादेशी नागरिक वापस लौट रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि भारत में घुस आए कुछ बांग्लादेशी नागरिक असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होने के बाद अपने देश वापस लौट रहे हैं। बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए लोग वापस जा रहे हैं और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया। सैनी ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी गतिविधियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी मीडिया में आई खबरें भी देखी थी जिसमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने ऐसी गतिविधियों के बारे में बताया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह संभव है कि भारत के अन्य भागों में रहने वाले बांग्लादेशी असम और त्रिपुरा के रास्ते लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस विषय पर बीजीबी से कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है और खबरें सौ प्रतिशत सच नहीं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में प्रगति हो रही है इसलिए वहां से पलायन में कमी आई है।
विज्ञापन