{"_id":"6674193a91f33f71e1008d3f","slug":"bangladeshi-national-missing-from-kolkata-city-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में सांसद अनवारुल अजीम के बाद एक और बांग्लादेशी नागरिक लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में सांसद अनवारुल अजीम के बाद एक और बांग्लादेशी नागरिक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 20 Jun 2024 05:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:27 PM IST
सार
West Bengal: कोलकाता में एक बांग्लादेशी नागरिक के लापता होने की खबर है। लापता लापता नागरिक की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद डेलवर हुसैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह इलाज के लिए कोलकाता आए थे और मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रह रहे थे।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बांग्लादेशी नागरिक के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता व्यक्ति की तलाशी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लापता बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद डेलवर हुसैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह इलाज के लिए कोलकाता आए थे और मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रह रहे थे।
लापता बांग्लादेशी नागरिक की तलाश जारी
लापता बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद डेलवर हुसैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह इलाज के लिए कोलकाता आए थे और मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि लापता व्यक्ति की तलाश में होटल के साथ-साथ क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही।
बांग्लादेशी सांसद भी हुए थे लापता
बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार इलाज के लिए भारत आए थे। वे 12 मई को लापता हो गए थे। पुलिस का मानना है कि न्यू टाउन इलाके स्थित एक फ्लैट में कुछ लोगों ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या कर दी है। माना जा रहा है कि हत्यारों ने अनार के शरीर को कई हिस्सों में क्षत-विक्षत किया। अब तक पुलिस ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईडी अधिकारी ने बताया कि सांसद की हत्या करने के बाद उनके शरीर के 80 टुकड़े कर दिए गए। शरीर के टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में डालकर न्यू टाउन और बागजोला नहर के कई हिस्सों में फेंक दिया। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि शरीर के कुछ हिस्सों को ट्रॉली सूटकेस में डालकर बांग्लादेश के साथ बनगांव सीमा के पास कहीं फेंक दिया गया।