फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi journalist Indian woman booked for spreading fake news against Sonia Rahul Gandhi news in hindi

Karnataka: राहुल-सोनिया को लेकर फर्जी खबर फैलाने का आरोप, बांग्लादेशी पत्रकार पर FIR दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 02 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

श्रीनिवास जी. ने कहा कि बांग्लादेशी पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने गांधी परिवार की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार ने दो धर्मों के बीच तनाव पैदा करने के इरादे से इस पोस्ट को साझा किया।

विज्ञापन
Bangladeshi journalist Indian woman booked for spreading fake news against Sonia Rahul Gandhi news in hindi
सोनिया गांधी, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को लेकर फर्जी खबरें और गलत सूचना फैलाने के आरोप में बंगलूरू पुलिस ने एक बांग्लादेशी पत्रकार और भारतीय न्यूज पोर्टल की एक महिला स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी और अदिति के खिलाफ हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीकेके) के साथ जुड़े श्रीनिवास जी. ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनिया गांधी को विदेशी जासूस बताते हुए एक पोस्ट साझा किया था।
विज्ञापन


श्रीनिवास जी. ने कहा कि बांग्लादेशी पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने गांधी परिवार की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार ने दो धर्मों के बीच तनाव पैदा करने के इरादे से इस पोस्ट को साझा किया। श्रीनिवास ने चौधरी पर राहुल गांधी को लेकर कुछ दावा करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


श्रीनिवास की शिकायत के आधार पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें जो शिकायत मिली, हमने उसके आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और उसके अनुसार ही उचित कार्रवाई की जाएगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed