{"_id":"5e175dae8ebc3e87c06989af","slug":"bangladeshi-criminals-attacked-bsf-post-and-looted-weapons-injured-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी अपराधियों का दुस्साहस, बीएसएफ चौकी पर हमला कर हथियार लूटे, जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेशी अपराधियों का दुस्साहस, बीएसएफ चौकी पर हमला कर हथियार लूटे, जवान घायल
Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के करीब दो दर्जन संदिग्ध अपराधियों ने मेघालय में सीमा सुरक्षा बल की चौकी को निशाना बनाया। इन बदमाशों ने बीएसएफ के दो जवानों पर हमला बोलकर उनके हथियार छीन लिए। इस घटना में एक जवान घायल भी हो गया। पश्चिमी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लोकदर सेयाम ने बताया कि यह वारदात बुधवार की रात को रोंगटीला इलाके में हुई।
विज्ञापन
यह इलाका भारत-बांग्लादेश सीमा से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि करीब 10-15 बांग्लादेशियों ने बीएसफ के दो जवानों को कथित तौर पर घेर लिया और उनके साथ मार पिटाई करने के बाद उनकी रायफलें लेकर फरार हो गए। हालांकि बाद में पास के एक जंगल से इन हथियारों को बरामद कर लिया गया। जवान को दावकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्वी रेंज ने वरिष्ठ अफसरों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। बीएसएफ ने बांग्लादेश के सीमा प्रहरी बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ फ्लैग बैठक में अपना विरोध दर्ज कराया। इस पर बांग्लादेश ने भरोसा दिया कि वह गश्त बढ़ा कर सुनिश्चित करेगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
घर में घुस कर लूटपाट की
बीएसएफ जवानों के साथ हुई वारदात के अलावा बांग्लादेशी अपराधियों के एक दूसरे समूह ने मेघालय के एक घर में घुस कर लूटपाट को अंजाम दिया। ये अपराधी नकदी, मोबाइल फोन और उनकी गन लेकर भाग गए और घर के मुखिया के साथ मारपीट करके उन्हें घायल कर दिया।