{"_id":"650b5c97d6038326fa021c46","slug":"bangladesh-will-export-4000-metric-tons-of-hilsa-fish-before-navratri-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hilsa: नवरात्रि से पहले 4000 मीट्रिक टन हिल्सा मछली निर्यात करेगा बांग्लादेश, सबसे स्वादिष्ट मछलियों में गिनती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hilsa: नवरात्रि से पहले 4000 मीट्रिक टन हिल्सा मछली निर्यात करेगा बांग्लादेश, सबसे स्वादिष्ट मछलियों में गिनती
Thu, 21 Sep 2023 02:26 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:26 AM IST
सार
ढाका के आयात और निर्यात के मुख्य नियंत्रक ने 79 निर्यातक लाइसेंस जारी किए हैं। हिल्सा मछली बांग्लादेश के पद्मा और मेघना नदियों में पाई जाती है। प्रत्येक लाइसेंस धारी व्यापारी 50 मीट्रिक टन हिल्सा मछली का निर्यात करेंगे।
विज्ञापन
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स
- फोटो : Pixabay
विस्तार
नवरात्रि के पहले बांग्लादेश सरकार ने भारतीय-बांग्लादेशी व्यापारियों के हित में फैसला किया है। बांग्लादेश सरकार ने 4000 मीट्रिक टन हिल्सा मछली बेचने की अनुमति दी है। बता दें, हिल्सा की गिनती सबसे स्वादिष्ट मछलियों में से एक माना जाता है।
बांग्लादेशी नदियों में पाई जाती है हिल्सा
जानकारी के अनुसार, ढाका के आयात और निर्यात के मुख्य नियंत्रक ने 79 निर्यातक लाइसेंस जारी किए हैं। हिल्सा मछली बांग्लादेश के पद्मा और मेघना नदियों में पाई जाती है। प्रत्येक लाइसेंस धारी व्यापारी 50 मीट्रिक टन हिल्सा मछली का निर्यात करेंगे। कोलकाता में बांग्लादेशी राजनयिक ने कहा कि भारत हमारा पड़ोसी देश है। हम दोनों देश आपस में सीमाएं साझा करते हैं। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बांग्लादेश से नवरात्रि के पहले हिल्सा का निर्यात किया जाएगा।
ममता बनर्जी ने शेख हसीना से की थी मांग
बता दें, बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक की थी। इस दौरान सीएम ने हसीना से अनुरोध किया था कि नवरात्रि से पहले भारत में हिल्सा भेजा जाए, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया था। इसे हिल्सा कूटनीतिक कहा जाता है। कोलकाता के व्यापारी मिंटू पाल का कहना है कि पद्मा हिल्सा की कीमतों पर ध्यान दिए बिना ग्राहक खरीदी करते हैं। नवरात्रि से पहले भारतीय बाजारों में हिल्सा के आने से रौनक बढ़ जाएगी। यहां से दिल्ली, बंगलूरू सहित कई शहरों में हिल्सा की सप्लाई की जाती है।