फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh Smugglers trying to smuggle cattle in India attack BSF in West Bengal Cooch Bihar District shots fires and several killed news and updates

बंगाल: गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से किया हमला, फायरिंग में दो तस्कर ढेर

Fri, 12 Nov 2021 10:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 12 Nov 2021 10:33 AM IST
सार

बीएसएफ ने इस घटना के बाद बयान जारी कर बताया कि तस्करों ने सीमा पर बाड़े पार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बनाईं। इस दौरान जब बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्कर जवानों पर टूट पड़े।

विज्ञापन
Bangladesh Smugglers trying to smuggle cattle in India attack BSF in West Bengal Cooch Bihar District shots fires and several killed news and updates
बंगाल से लगी बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने सीमापार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बना लीं. इसी दौरान बीएसएफ ने तस्करों को रोकने की कोशिश की। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को रोकने के दौरान बीएसएफ को खासा मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से लगी बांग्लादेश की सीमा पर उभरी। बताया गया है कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ स्मग्लर तड़के 3 बजे गोतस्करी के मकसद से भारत की तरफ घुसपैठ करने लगे। जब तस्करों को रोका गया, तो उन्होंने जवानों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। आखिरकार बीएसएफ को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने इस घटना के बाद बयान जारी कर बताया कि तस्करों ने सीमा पर बाड़े पार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बनाईं। इस दौरान जब बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्कर जवानों पर टूट पड़े। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। बचाव के लिए बीएसएफ को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो स्मग्लरों के मारे जाने की खबर है। 
विज्ञापन


बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के विवाद पर आज बंगाल में होगी चर्चा
पश्चिम बंगाल में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पहले ही राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने को लेकर विवाद जारी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकले हैं और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed