फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina likely to arrive India next month to discuss on trade-security

India-Bangladesh: अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की PM शेख हसीना, व्यापार-सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा तय

Sat, 20 Aug 2022 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Aug 2022 09:20 AM IST
सार

शेख हसीना पांच से आठ सितंबर के बीच भारत में ही रहेंगी। वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। हालांकि, इससे पहले उनके व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है।

विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina likely to arrive India next month to discuss on trade-security
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, हसीना पांच सितंबर को चार दिवसयी भारत यात्रा पर आएंगी। कोरोना महामारी के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। सूत्रों की मानें तो शेख हसीना की यात्रा के संबंध में जरूरी प्रोटोकॉल पर चर्चा क लिए ढाका के अधिकारियों की एक टीम पहले से ही भारत पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना पांच से आठ सितंबर के बीच भारत में ही रहेंगी। वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। हालांकि, इससे पहले उनके व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। इस दौरान दोनो नेता वर्चुअल माध्यम से बांग्लादेश से भारत के लिए संयुक्त रूप से 'स्वाधीनता सड़क' का भी उद्घाटन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


व्यापार व रक्षा मुद्दों पर हो सकती है बातचीत 
जानकारी के मुताबिक, छह सितंबर को दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, संपर्क व रक्षा संबंधों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। इस दौरान सीमा प्रबंधन व नदी बंटवारा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है। दरअसल, हसीना आखिरी बार 2019 में भारत आईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed