फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh MP murder Police may conduct DNA test of blood found in Kolkata flat

बांग्लादेशी सांसद की मौत का मामला: घर में मिले खून की होगी DNA जांच? दावा- नहर से शरीर के हिस्से मिलना मुश्किल

Tue, 28 May 2024 06:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 28 May 2024 06:26 PM IST
सार

बांग्लादेश के राजनेता अनवारुल अजीम अनार की हत्या का मामला लगातार उलझता रहा है। पुलिस का कहना है कि एक घर में मिले रक्त के नमूनों की डीएनए जांच हो सकती है। इसका मिलान अजीम के परिजनों के रक्त के नमूनों से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Bangladesh MP murder Police may conduct DNA test of blood found in Kolkata flat
बांग्लादेश के सांसद अनवरुल अजीम। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से 18 मई से अजीम लापता थे। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने अजीम की हत्या की पुष्टि की थी। इस मामले में अब पुलिस एक घर में मिले खून के नमूनों का डीएनए परीक्षण कर सकती है। इसके बाद अनवारुल अजीम अनार के परिजनों में से किसी एक के खून के नमूने का मिलान कराया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि इससे पुष्टि हो सकेगी कि सांसद की हत्या इसी घर में की गई थी। 

विज्ञापन


एक घर से मिले हैं रक्त के नमूने 
पुलिस को शक है कि जिस दौरान बांग्लादेशी सांसद लापता बताए जा रहे थे, उस दौरान इसी घर में उनकी हत्या की गई। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़ों को नहर में फेंका गया। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर सांसद अजीम के शरीर के हिस्से नहीं मिले तो डीएनए परीक्षण के रूप में आखिरी विकल्प बचता है। रक्त के नमूनों का डीएनए परीक्षण के बाद सासंद के परिजनों में से एक किसी के रक्त से नमूने से इसका मिलान कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा- नहर से शरीर के हिस्से मिलना मुश्किल
बता दें कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के तीन अधिकारी इस मामले की जांच के लिए कोलकाता आए हैं। इस टीम के नेतृत्व जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं। उधर कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन विभाग की टीम बागजोला नहर में खोजी अभियान चलाया, ताकि सांसद के शरीर के हिस्सों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि हाल ही में रेमल चक्रवात की वजह से कोलकाता में भारी बारिश हुई है और ऐसे में शरीर के हिस्सों का पता लगाना मुश्किल काम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि अनवारुल अजीम के शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। इस बात की आशंका है कि शरीर के टुकड़ों को जलीय जीव खा गए होंगे। पुलिस ने आगे बताया कि नहर के बहाव में सांसद के शरीर के हिस्सों के बह जाने की संभावना है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और शरीर के टुकड़ों की खोज के लिए मौके पर तैराकों को तैनात किया गया है। इस बात की संभावना भी है कि जिस घर में सांसद की हत्या की गई, उसके शौचालय में रक्त को बहाया गया है। पुलिस ने बताया कि शौचालय के पाइप की जांच की जा रही है। 

12 मई को कोलकाता पहुंचे थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की बीते बुधवार 22 मई को मौत की पुष्टि कर दी गई थी। बांग्लादेशी सांसद इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। वह कोलकाता में अपने एक दोस्त के घर पर थे, लेकिन 13 मई की दोपहर यह कहकर निकले थे कि उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट है और वह रात के खाने के लिए घर वापस आ जाएंगे। इसके छह दिन बाद बिस्वास ने पुलिस में 18 मई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 


कौन है हत्याकांड का मास्टरमाइंड?
बंगाल पुलिस और बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने दावा किया था कि इस हत्याकांड की साजिश अनार के एक व्यवसायी मित्र अख्तरुज्जमां शाहीन ने रची है। वो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है और सोने की तस्करी का काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बांग्लादेश भारत और अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed