फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Death prove updates West Bengal CID suspects honey trap

Bengal: CID की आशंका- 'हनी ट्रैप' का शिकार हुए बांग्लादेश के सांसद, सुपारी देने वाले दोस्त की भी करीबी महिला

Fri, 24 May 2024 03:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 03:01 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस का मानना है कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई, जिसके बाद भाड़े के बदमाशों द्वारा उनकी हत्या की गई होगी। 

विज्ञापन
Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Death prove updates West Bengal CID suspects honey trap
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar

विस्तार

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की सीआईडी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। हालांकि, इससे पहले सीआईडी ने सांसद की हत्या के पीछे दोस्त का हाथ बताया था। सीआईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनार को मारने के लिए दोस्त ने पांच करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।  

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई, जिसके बाद भाड़े के बदमाशों द्वारा उनकी हत्या की गई होगी। वहीं, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी। यह व्यक्ति बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला और उन्होंने क्या चर्चा की थी। 
विज्ञापन


फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस प्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था। इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपारी देने वाले दोस्त का कोलकाता में फ्लैट
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अवामी लीग के सांसद अनार की हत्या के लिए उनके दोस्त ने करीब पांच करोड़ की सुपारी दी थी। जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: अमेरिका में है। पुलिस के मुताबिक, 'जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए 'हनी ट्रैप' में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी। ऐसा लगता है कि महिला ने सांसद को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था। हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई।'

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह साजिश रच कर की गई हत्या थी। इसके लिए सांसद के एक पुराने दोस्त ने पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बांग्लादेशी सांसद को दो लोगों के साथ फ्लैट में जाते देखा जा सकता है। बाद में दोनों लोग बाहर आते हैं और फिर अगले फ्लैट में जाते हैं। लेकिन सांसद दोबारा नहीं दिखते हैं। पुलिस का कहना है कि बाद में यही दोनों लोग एक बड़े ट्रॉली सूटकेस के साथ बाहर आते दिखे। 

मामले की जांच कर रही सीआईडी को न्यू टाउन स्थित फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं। इसके अलावा फ्लैट से ही कुछ प्लास्टिक बैग्स भी बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इनके जरिए ही सांसद के शव को काटकर ठिकाने लगाया गया। मौका-ए-वारदात पर मिले सबूतों से इशारा मिलता है कि सांसद को पहले दम घोंटकर मारा गया और फिर उनके टुकडे-टुकड़े कर दिया। इसके बाद हत्यारों ने उनकी हड्डियों और मांस को अलग किया और इसे हल्दी में मिला दिया, ताकि शव खराब न हो पाए। 

इसके बाद शव के टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरा गया और इसे ट्रॉली बैग में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। पुलिस ने कहा कि शरीर के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखे जाने का भी शक है और इसके लिए घटनास्थल से ही सैंपल्स लिए गए हैं। 

इससे पहले बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमन खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed