{"_id":"5df54fe78ebc3e87de7dfe9a","slug":"bangladesh-lifts-ban-on-import-of-nine-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश ने नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटाई
Sun, 15 Dec 2019 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने त्रिपुरा के दो बंदरगाहों के जरिए भारत से नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटा ली है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। त्रिपुरा के उद्योग व वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त निदेशक स्वप्ना देवनाथ ने कहा, बांग्लादेश ने त्रिपुरा के नौ स्थलीय बंदरगाहों से 2018-19 में भारत को 522.42 करोड़ रुपये के सामानों का निर्यात किया, जबकि आयात 14.66 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
इस व्यापार असंतुलन का कारण बांग्लादेश की ओर से विभिन्न सामानों के आयात पर लगाई गई रोक है।
देवनाथ ने बताया कि बांग्लादेश ने अब अखौड़ा और श्रीमंतपुर स्थलीय बंदरगाह से नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटा ली है। एक दिसंबर से जिन सामानों के आयात पर से रोक हटाई गई है, वे काजू, कागज, चीनी, जेनरेटर, टूटे शीशे, चॉकलेट, बेबी वाइप्स, मिठाइयां और विटामिन हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार की पहल पर पड़ोसी देश ने दो चरणों में अब तक 16 सामानों के आयात से रोक हटाई है। चाय के आयात पर से भी रोक हटाने की मांग की गई है, लेकिन बांग्लादेश ने अब तक इस पर कुछ कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
त्रिपुरा चाय विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन संतोष साहा ने कहा कि यदि इन स्थलीय बंदरगाहों से चाय के आयात पर से भी बांग्लादेश रोक हटा ले तो त्रिपुरा को फायदा होगा।