फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh Home Minister will visit India on August 7, talks with Amit Shah

सात अगस्त को भारत आएंगे बांग्लादेश के गृह मंत्री, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Sun, 21 Jul 2019 01:38 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Home Minister will visit India on August 7, talks with Amit Shah
अमित शाह - फोटो : पीटीआई

बांग्लादेश के गृह मंत्री असद्दुजमान खान सात अगस्त को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अवैध प्रवास और आतंक विरोधी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी है।

विज्ञापन


दो महीने पहले देश के गृह मंत्री का पदभार संभालने के बाद से अमित शाह पहली बार किसी विदेशी नेता से मुखातिब होंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि खान सात अगस्त को गृह मंत्री शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों से संबंधित जरूरी मुद्दों पर बातचीत होगी।
विज्ञापन


बता दें बांग्लादेश से लोग भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे हैं। ऐसा उत्तरपूर्वी राज्यों में अधिक देखा जा रह है। एक दिन पहले भी बांग्लादेश से 12 रोहिंग्या मुसलमानों ने त्रिपुरा के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश की है। इस प्रयास को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विफल कर दिया। बीएसएफ ने शनिवार को बताया कि घुसपैठ की कोशिश करने वालों में दो पुरुष, पांच महिलाएं और कई बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के उप महानिरीक्षक सीएल बेलवा ने कहा कि रोहिंग्या का यह समूह गुरुवार को अगरतला से करीब 50 किलोमीटर दूर सिपाहीजाला जिले में घुसपैठ की कोशिश में था। जवानों ने फुटिया गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। 

उन्होंने कहा कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ दो दिन पहले एक कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसके बाद बीएसएफ की बटालियन कमांडर स्तर की बैठक हुई।


बेलवा ने कहा कि हमने रोहिंग्या के पास से बांग्लादेश में निर्मित बिस्कुट और शीतल पेय जब्त किया। ये खाद्य और पेय उन्हें बांग्लादेश में कॉक्स बाजार शरणार्थी शिविर में दिया गया था। गुरुवार को बैठक के दौरान, बीजीबी ने स्वीकार किया कि रोहिंग्या बांग्लादेश की तरफ से आए थे और अंतिम निर्णय के लिए दो दिन का समय मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed