फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh approaches India for PM Modi-Yunus talks at BIMSTEC Bangkok Summit

BIMSTEC Summit 2025: पीएम मोदी और युनुस की मुलाकात के लिए बांग्लादेश ने भारत से किया संपर्क, दी ये जानकारी

Thu, 20 Mar 2025 12:48 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ढाका Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

BIMSTEC Summit 2025: बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने एएनआई से बातचीत में बताया कि बांग्लादेश ने भारत के साथ एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए कूटनीतिक पहल की है।आइए इस खबर से जुड़े तथ्य विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Bangladesh approaches India for PM Modi-Yunus talks at BIMSTEC Bangkok Summit
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस की मुलाकात के लिए भारत से संपर्क किया है। दोनों ही नेता अप्रैल के पहले हफ्ते में बैंकॉक पहुंचने वाले हैं। बैंकॉक में आयोजित छठे बिम्सटेक (BIMSTEC) समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी और युनुस दो से चार अप्रैल के बीच थाईलैंड पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने एएनआई से बातचीत में बताया कि बांग्लादेश ने भारत के साथ एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए कूटनीतिक पहल की है। यह बैठक बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हो सकती है। इस बीच, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस 28 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं।
विज्ञापन


फरवरी में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ओमान में आयोजित इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के दौरान बांग्लादेशी विदेश मामलों के सलाहकार हुसैन से मुलाकात की थी। जयशंकर ने बताया कि इस बैठक में भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर कहा कि इस बैठक में आपसी हितों और विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत ऐतिहासिक और कूटनीतिक संबंध रहे हैं, और हाल के वर्षों में दोनों देशों ने व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित बैठक को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि बहुपक्षीय सहयोग को भी नई दिशा देगी।


हाल ही में बांग्लादेश में हुए हिंसक आंदोलनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना अचानक भारत पहुंच गईं थीं। इस घटना ने दोनों देशों के संबंधों में नया मोड़ ला दिया है। इस पृष्ठभूमि में, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रतिनिधियों और भारतीय नेतृत्व के बीच संभावित बैठक को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वार्ता में व्यापारिक संपर्क, जल संसाधन प्रबंधन और क्षेत्रीय स्थिरता के अलावा, बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालात भी प्रमुख चर्चा का विषय हो सकते हैं, इस बातचीत का असर पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed