{"_id":"5fb533aa3a9ecb435e22ee59","slug":"bangalore-violence-124-arrested-from-dj-halli-and-169-arrested-from-kg-hally-by-nia-in-bangalore-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू हिंसा: एनआईए ने एसडीपीआई के कार्यालयों समेत 43 स्थानों पर ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू हिंसा: एनआईए ने एसडीपीआई के कार्यालयों समेत 43 स्थानों पर ली तलाशी
Wed, 18 Nov 2020 08:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : PTI
बंगलूरू सांप्रदायिक हिंसा मामले में एनआईए की कार्रवाई लगातार जारी है। एनआईए ने अगस्त में शहर के पुलिस थानों पर हिंसक हमला और दंगा से जुड़े मामले में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर बुधवार को तलाशी ली।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान एसडीपीआई और पीएफआई से संबंधित कई भड़काऊ सामग्री मिली और तलवार, चाकू, छड़ जैसे हथियार जब्त किए गए। मामले में आगे जांच चल रही है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि डी जे हल्ली थाना के मामले में अब तक 124 आरोपियों और के जी हल्ली थाना के मामले में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
क्या था मामलाSo far, 124 and 169 accused have been arrested in DJ Halli PS case and 169 are arrested in KG Halli PS case respectively. During the searches, incriminating materials relating to SDPI / PFI as well as certain instruments for attacks like sword, knife, iron rods were seized: NIA https://t.co/y6jyyHeuZu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 18, 2020
बता दें कि पूरे मामले की शुरुआत एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को माना जाता है, जिसे कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट किया था। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था लेकिन तबतक दंगाइयों ने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया था।