फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Riots News: Bengaluru Violence: Muslims gathered to save Hanuman Temple

गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा, उपद्रवियों से मंदिर बचाने को मुस्लिम हुए एकजुट, देखें वीडियो 

Wed, 12 Aug 2020 02:40 PM IST
अमित कुमार एएनआई, बंगलूरू 
एएनआई, बंगलूरू  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Bangalore Riots News: Bengaluru Violence: Muslims gathered to save Hanuman Temple
उप्रदवियों से मंदिर बचाने की कोशिश में मुस्लिम युवक - फोटो : ANI

कर्नाटक के बंगलूरू में भड़की हिंसा के बीच देश की गंगा-जमुनी तहजीब का एक अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली है। पैगंगर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शहर सांप्रदायिक आग में झुलझ उठा था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक तरफ उपद्रवी शहर को जलाने में लगे हुए थे, वहीं कुछ लोगों ने देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की सच्ची तस्वीर भी पेश की। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात को भड़की हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मगर उन्हें अपने ही समुदाय के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। मंदिर बचाने के लिए कुछ मुस्लिम युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाई और उपद्रवियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को पैगंबर साहब को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कनार्टक में बंगलूरू के देवराजीवनहल्ली (डीजे हल्ली) और काडुगोंडानाहल्ली (केजी हल्ली) थाना क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी। हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेटे नवीन पर लगा। इसके बाद श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ हुई और बहुत सी गाड़ियों को फूंक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल उनके घर के सामने एक हनुमान मंदिर भी था, जिसे उपद्रवी तोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे थे। मगर उन्हें अपने ही समुदाय के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। मुस्लिम युवाओं ने हनुमान मंदिर को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई और उपद्रवियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। याद रहे कि बंगलूरू में हिंसा भड़कने के बाद पुलिस पर पथराव और आगजनी कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed