फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore: Nine accused arrested with 3000 sim cards, action on the information of military intelligence department

बंगलूरू: 3000 सिम कार्ड्स के साथ नौ आरोपी गिरफ्तार, सैन्य गुप्तचर विभाग की सूचना पर कार्रवाई

Mon, 14 Jun 2021 04:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

सिम बॉक्स मामले में बंगलुरू पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मामले में अलग-अलग जगहों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bangalore: Nine accused arrested with 3000 sim cards, action on the information of military intelligence department
बंगलूरू पुलिस की गिरफ्त में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज व सिम कार्ड मामले के आरोपी - फोटो : ani

विस्तार

बंगलुरू पुलिस ने सैन्य गुप्तचर विभाग की सूचना पर सिम बॉक्स मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि नौ आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 109 सिम बॉक्स में 3000 से ज्यादा सिम कॉर्ड्स जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

छह गैर कानूनी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़
बता दें, बंगलूरू पुलिस की आतंकवाद विरोधी शाखा ने सैन्य गुप्तचर विभाग के साथ समन्वय कर रही है और अब तक छह गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। एक्सचेंज में 960 सिम कार्ड के साथ 30 सिम बॉक्स इस्तेमाल किए जा रहे थे। बुधवार को पकड़े गए इब्राहिम पुल्लाट्टी केरल में मलप्पुरम का रहने वाला है और गौतम बी. विश्वनाथ तमिलनाडु के तिरुपुर का निवासी है। अपनी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने के लिए दोनों ने शहर के छह इलाकों में सिम बॉक्स रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले सरगना इब्राहिम को सीधे-साधे लोगों के फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल कर सैकड़ों सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गय था।। इसके अलावा शहर में गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज के संबंध में एक हवाला आपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed