फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore conditions are normalized, curfew removed

बंगलूरू में हालात सामान्य, सभी 16 थाना क्षेत्रों से हटा कर्फ्यू

Thu, 15 Sep 2016 05:56 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Thu, 15 Sep 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
Bangalore conditions are normalized, curfew removed
- फोटो : ANI

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ कावेरी जल बंटवारे को लेकर हुई हिंसा के बाद शहर की स्थिति सामान्य हो गई है। बुधवार को यहां के सभी 16 थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। शहर के पुलिस आयुक्त एनएस मेघारिक ने ट्वीट कर कहा, ‘बंगलूरू शहर के सभी 16 थाना क्षेत्रों से तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू हटा लिया गया है।’

विज्ञापन


देश की आईटी राजधानी में परिवहन के वाहन और मेट्रो एक बार फिर से सेवा में आ गए हैं और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा स्कूल और कॉलेज फिर से खुल गए हैं। उल्लेखनीय है कि हिंसा भड़कने के बाद तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन वाले दर्जनों बसों और ट्रकों को विरोध प्रदर्शन करने वालों ने आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को यह जानकारी मिली थी पड़ोसी राज्य में कन्नड़ों और उनकी संपत्तियों पर हमला किया गया है। इन घटनाओं के मद्देनजर 12 सितंबर की रात से कर्फ्यू लगा दिया गया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए 12000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिये जाने के बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed