फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Bangalore cannot be changed in two-three years', Deputy CM DK Shivkumar said on development plan of capital

Karnataka: 'बंगलूरु को दो-तीन साल में नहीं बदला जा सकता', राजधानी की विकास योजना पर बोले डिप्टी सीएम शिवकुमार

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
सार

बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) द्वारा सड़क निर्माण पर आयोजित एक कार्यशाला में डिप्टी सीएम ने कहा, बंगलूरु को दो-तीन साल में नहीं बदला जा सकता। यहां तक कि भगवान भी ऐसा नहीं कर सकते। इसे केवल तभी बदला जा सकता है जब उचित योजना बनाई जाए और अच्छी तरह से लागू किया जाए।

विज्ञापन
'Bangalore cannot be changed in two-three years', Deputy CM DK Shivkumar said on development plan of capital
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने गुरुवार को बंगलूरू में सड़क परियोजनाओं और हरित क्षेत्रों के विकास की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित सड़कों, फुटपाथों और हरित क्षेत्रों की योजना बनाने में असफल होना बंगलूरु के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन


बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) द्वारा सड़क निर्माण पर आयोजित एक कार्यशाला में डिप्टी सीएम ने कहा, बंगलूरु को दो-तीन साल में नहीं बदला जा सकता। यहां तक कि भगवान भी ऐसा नहीं कर सकते। इसे केवल तभी बदला जा सकता है जब उचित योजना बनाई जाए और अच्छी तरह से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां जारी की गई हैंडबुक में सड़कों पर पौधे लगाने, खंभे लगाने, मुख्य सड़कों के डिजाइन, छोटी सड़कों के डिजाइन, यातायात अनुशासन, बस स्टैंड के डिजाइन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हम सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में एकरूपता और मानकीकरण चाहते हैं।
विज्ञापन


डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने खुले में लटकी सभी केबलों को हटाने का निर्देश दिया है। बीबीएमपी को उन्हें भूमिगत करने या काटने के लिए कहा है। सरकार लोगों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए नई नीतियों पर काम कर रही है। इसकी घोषणा फरवरी के आखिरी सप्ताह में की जाएगी। सुरंग परियोजनाओं को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि तकनीकी, वित्तीय और अधिग्रहण संबंधी मुद्दों के कारण हम सुरंग परियोजनाओं के लिए निविदाएं नहीं निकाल पाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों पर जारी की गई हैंडबुक के महत्व पर जोर दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़कों पर यह पुस्तिका बंगलूरु का भविष्य तय करेगी। हमें मेट्रो स्तंभों को सांस्कृतिक प्रतीकों से सुंदर बनाने जैसे कई सुझाव भी मिले हैं। यह पहले ही कुछ स्थानों पर किया जा चुका है। छात्रों और युवाओं को सुझावों के साथ आगे आते देखना उत्साहजनक है। उन्होंने बंगलूरु के भविष्य को आकार देने के प्रयास का हिस्सा बनने के लिए स्वेच्छा से काम किया है।


कन्नड़ भाषा के लुप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कन्नड़ गायब नहीं हुई है। मैंने ही कन्नड़ नाम के बोर्डों के लिए 60:40 अनुपात का सुझाव दिया था। अगर इस नियम का कोई उल्लंघन हुआ तो हम कार्रवाई करेंगे।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed