{"_id":"57aa5fc34f1c1bf05dee4b79","slug":"banarsis-eat-15-eggs-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसी रोज खाते हैं 15 लाख अंडे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बनारसी रोज खाते हैं 15 लाख अंडे
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Wed, 10 Aug 2016 04:27 AM IST
विज्ञापन
अंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही वाराणसी में अंडे का उत्पादन बहुत कम है लेकिन खपत रोजाना करीब 15 लाख है। यह आंकड़ा पशु पालन एवं पशुचिकित्सा विभाग का है। प्रदेश सरकार अंडे की बढ़ती खपत को देखते यहां अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी में है। मौजूदा समय यहां रोजाना 50 हजार अंडे का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
आने वाले समय में इसे बढ़ाकर ढाई लाख करने की योजना है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मौजूदा समय जिले के सेवापुरी में 10- 10 हजार अंडा उत्पादन क्षमता के दो पोल्ट्रीफार्म हैं। इनके अलावा 30 हजार मुर्गियों का एक फार्म हाउस आराजीलाइन में है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं। 10 हजार मुर्गियों के फार्म हाउस के लिए 70 लाख रुपये की योजना है। इसके लिए उत्पादन करने वाले के पास एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। 21 लाख रुपये मार्जिन मनी के तौर पर अभ्यर्थी को खुद लगानी होगी।
विज्ञापन
बाकी धन विभाग बैंक के जरिए उत्पादन करने वाले को ऋण दिलाएगा। ऋण दिलाने के पांच साल तक ब्याज सरकार देगी। प्रदेश सरकार ने जिले में 9 यूनिट खोलने का लक्ष्य दिया है। इनमें दो को चालू करा दिया गया है। दो बैंक स्तर पर लंबित हैं। 5 लोगों ने आवेदन किया था।
इसी प्रकार 30 हजार मुर्गियों फार्म हाउस के लिए 1.80 करोड़ रुपये की योजना है। इसके लिए उत्पादन करने वाले के पास तीन एकड़ जमीन होनी चाहिए। 63 लाख रुपये मार्जिन मनी लगानी होगी। बाकी धन विभाग बैंक से ऋण दिलाएगा। इनके लिए भी ऋण दिलाने के पांच साल तक ब्याज सरकार देगी। इसकी चार नई यूनिटें खोली जाएंगी।