{"_id":"57e7044d4f1c1b6204a822f1","slug":"baloch-leader-says-india-is-hope-for-baloch-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान है बलूचिस्तान के लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद: बलूच नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिंदुस्तान है बलूचिस्तान के लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद: बलूच नेता
ब्यूरो/अमर उजाला,अमीनगर सराय (बागपत)
Updated Sun, 25 Sep 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूच नेता मजदक दिलशाद ने कहा पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंक फैला रहा है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में भारत के 18 सैनिकों की मौत इसका ताजा उदाहरण है। पूरी दुनिया में हिंदुस्तान ही अब बलूचिस्तान के लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद रह गया है। सत्तर साल से आजादी की जंग लड़ रहे हैं, यह जारी रहेगी।
विज्ञापन
शनिवार को बिलोचपुरा और तिलपनी गांव में पत्रकारों से बातचीत में दिलशाद ने कहा उड़ी में सेना के 18 जवानों पर हमले से साफ हो गया पाकिस्तान दुनिया में शांति नहीं रहने देना चाहता। यूरोपीय संघ अब पाक की चाल को समझ चुका है। बलूचिस्तान के नेता पुरी दुनिया में घूमकर समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी उम्मीद भारत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से उन्हें सहारा मिला है। आजादी की जंग जारी रहेगी। गुलाम कश्मीर के लोग पाक सेना से पीड़ित है। हम उम्मीद करते हैं तिब्बती लोगों की तरह हमारी मदद भी की जाएगी। डॉ. राकेश चौहान, इरफान पठान, अमित राय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ पहुंचे मजदक दिलशाद ने क्रांति गांव बिलोचपुरा का इतिहास जाना। यहां के लोगों के रहन सहन और खानपान और पुरखों के विषय में जानकारी ली। वर्ष 1857 की क्रांति से लेकर देश की आजादी तक के इतिहास पर जिक्र किया। अपने पुरखों को भी याद किया।