फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baloch activists protest against Pakistan on death sentence given to KulbhushanJadhav in Washington

कोई वकील नहीं करेगा कुलभूषण जाधव की पैरवी: लाहौर बार एसोसिएशन

Fri, 14 Apr 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Fri, 14 Apr 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Baloch activists protest against Pakistan on death sentence given to KulbhushanJadhav in Washington
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान

पाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय नौसेना के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए भारत सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावले पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मिलेंगे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-टांग न अड़ाए भारत, कुलभूषण के खिलाफ पाक के पास पुख्ता सबूतः मुशर्रफ

विज्ञापन

लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा है कि कुलभूषण जाधव के लिए कोई वकील पैरवी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अमर सईद राय ने शुक्रवार को बार की बैठक के बाद कहा, "LHBA ने सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया है कि कोई भी वकील भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव की पैरवी करता है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पाक ने किया 'विश्वासघात', लेकिन भारत ने उनके जासूसों को दिया पूरा इंसाफ
सूत्रों के मुताबिक बम्बावले इस मुलाकात में जंजुआ के सामने जाधव को काउंसलर की मदद उपलब्ध कराने पर बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि इसके पहले पाकिस्तान ने 13 बार इस संबंध में भारत की सिफारिश को खारिज कर चुका है।  

इससे पहले भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में वॉशिंगटन में बलोच नागरिकों ने प्रदर्शन किया। बलूच कार्यकर्ता अहमर मुस्तखान ने कहा कि आईएसआई ने जाधव का अपहरण किया और उनसे दबाव में जासूसी करने का बयान लिया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी कुलभूषण जाधव के साथ खड़े हैं।

 


पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी शुरू

वहीं भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय पाकिस्तानी सेना को जवाब देने के लिए लगातार निर्णय ले रही है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान को जवाब देने के लिए दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध घटाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय भारत के लोगों को पाकिस्तान ना जाने की सलाह जारी कर सकता है।

साथ ही पाकिस्तान के लिए वीजा प्रक्रिया को भी धीमा किया जा सकता है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुलभूषण यादव को ईरान से अगवा किया था। सूत्र दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सभी विकल्पों पर गौर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed