फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balamuralikrishna, veteran Carnatic musician, dies aged 86

नहीं रहे कर्नाटक संगीत के लीजेंड बालमुरलीकृष्णन

Tue, 22 Nov 2016 10:12 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 22 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Balamuralikrishna, veteran Carnatic musician, dies aged 86
फाइल फोटोः बालमुरलीकृष्णन - फोटो : Social Media
कर्नाटक संगीत के महान गायक एम बालमुरलीकृष्णन का मंगलवार को चेन्नई में निधन हो गया। बालमुरलीकृष्णन 86 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


मंगलमपल्ली बालमुरलीकृष्ण ने अस्सी के दशक में राष्ट्रीय एकता के लिए दूरदर्शन के बनाए गाने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ में अपनी आवाज दी थी। इस गाने से पूरे देश ने उनकी विलक्षण गायन प्रतिभा का लुत्फ लिया था।
विज्ञापन

  
बालमुरलीकृष्णन ने अपनी संगीत यात्रा छह साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी और आगे चल कर उन्होंने गायन के क्षेत्र में ऊंचा शिखर छुआ। कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और फिल्म संगीत दोनों जगह उन्होंने अपनी धाक जमाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमुखी प्रतिभा के धनी बालमुरलीकृष्णन ने सिर्फ अपनी आवाज बल्कि संगीत रचना से भी लोगों को चमत्कृत किया। उन्होंने तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़ और तमिल के 400 गानों का संगीत रचा। 


कर्नाटक संगीत के इस लीजेंड ने हिन्दुस्तानी गायिकी के दिग्गजों के साथ भी मशहूर जुगलबंदियां कीं। इनमें पंडित भीमसेन जोशी, किशोरी अमोनकर, हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित जसराज और जाकिर हुसैन शामिल हैं। बालमुरलीकृष्ण ने रवींद्र संगीत भी गाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed