{"_id":"5c764f3cbdec227390332e23","slug":"balakot-strike-indian-air-force-aircraft-deployed-in-air-space-to-respond-to-pakistan-intrusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना-पाक को करारा जवाब देने के लिए वायुसेना के विमान आसमान में तैनात, हवा में ही मार गिराने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ना-पाक को करारा जवाब देने के लिए वायुसेना के विमान आसमान में तैनात, हवा में ही मार गिराने की तैयारी
Wed, 27 Feb 2019 02:20 PM IST
अमर शर्मा
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा मंत्रालय की ओर से वायु सेना के लड़ाकू जहाजों को दो मिनट के अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन उसके साथ ही वायु सेना के कई जहाजों को ‘कॉम्बेट एयर पेट्रोल’ यानी पहले से आसमान में तैनात कर दिया है। यह इसलिए किया गया है ताकि पाकिस्तान की ओर से आने वाले किसी भी हवाई हमले का जवाब तुरंत और एलओसी में घुसने से पहले ही दिया जा सके।
ले. जनरल शंकर प्रसाद (सेवानिवृत) का कहना है, अब ये मानकर चलना चाहिए कि लड़ाई शुरू हो चुकी है। भारतीय वायु सेना के पायलटों को दो मिनट के अलर्ट पर रखा गया है। इसका मतलब है कि किसी भी विकट परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विंग कमांडर सीके शर्मा (सेवानिवृत) ने बताया, दो मिनट का मतलब यह होता है कि जब लड़ाकू जहाज के पायलट को आदेश मिलता है तो उस वक्त से वह समय शुरू होता है। इन दो मिनटों में जहाज को उड़ाने से लेकर दुश्मन के जहाज को मार गिराना, यह सब शामिल होता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी बौखलाहट में जैसी हरकत कर रहा है, उसे देखते हुए भारतीय वायु सेना को कॉम्बेट एयर पेट्रोल पर भी रखा गया है। एयरफोर्स के कुछ चुनिंदा लड़ाकू जहाज पहले से ही आसमान में तैनात कर दिए गए हैं। यह तैनाती समय बचाने के लिए की गई है।
चूंकि ये जहाज पहले से ही आसमान में हैं, इसलिए जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से कोई जहाज भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करे तो उसे वहीं पर मार गिरा दिया जाए।