{"_id":"5dc97fa68ebc3e5b314ce416","slug":"bal-thackeray-praised-indira-gandhi-photos-of-both-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बाल ठाकरे ने की थी इंदिरा गांधी की तारीफ, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया था दमदार नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब बाल ठाकरे ने की थी इंदिरा गांधी की तारीफ, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया था दमदार नेता
Mon, 11 Nov 2019 09:05 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी, बाल ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है। इसी दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बाला साहेब ठाकरे की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इंदिरा गांधी और बाला साहेब साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर शिवसेना की तरफ से वायरल की जा रही है।
विज्ञापन
गांधी परिवार पर हमलावर रहने वाले बाल ठाकरे ने इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। बाल ठाकरे ने कहा था कि इंदिरा गांधी में दम था। जो वह करना चाहती थीं कर डालती थीं। बांग्लादेश का युद्ध उन्होंने जीता। तब उनको वाजपेयी साहब (अटल बिहारी वाजपेयी) ने दुर्गा मां का अवतार कहा था।
विज्ञापन
बाल ठाकरे को मुस्लिम विरोधी माना जाता है पर उनकी मानें तो वे ऐसा नहीं सोचते थे। उन्होंने 1999 में एक इंटरव्यू में कहा था कि हम मुस्लिमों के विरोधी नहीं हैं। सिर्फ पाकिस्तान परस्त, जिहादी और देशद्रोही मुस्लिमों के ही विरोधी हैं।
विज्ञापन